दो गुट िभड़े, 6 घायल विसर्जन जुलूस में वाहन खड़ा करने पर संघर्ष

Updated at : 07 Feb 2017 4:42 AM (IST)
विज्ञापन
दो गुट िभड़े, 6 घायल  विसर्जन जुलूस  में वाहन खड़ा करने पर संघर्ष

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर प्रखंड के केरा पंचायत अतंर्गत साहु टोला में रविवार की रात सरस्वती प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान दो गुटों में जमकर मारपीट हुई. जिसमें साहु टोला के छह लोग घायल हो गये. जानकारी के मुताबिक रविवार की देर शाम साहु टोला व मंडल टोला में स्थापित सरस्वती प्रतिमा का विसर्जन जुलूस निकाला […]

विज्ञापन

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर प्रखंड के केरा पंचायत अतंर्गत साहु टोला में रविवार की रात सरस्वती प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान दो गुटों में जमकर मारपीट हुई. जिसमें साहु टोला के छह लोग घायल हो गये. जानकारी के मुताबिक रविवार की देर शाम साहु टोला व मंडल टोला में स्थापित सरस्वती प्रतिमा का विसर्जन जुलूस निकाला गया था. साहू टोला में मंडल टोला के विसर्जन जुलूस में शामिल कुछ लोगों ने साहु टोला के विसर्जन जुलूस के आगे अपना वाहन खड़ा कर दिया

. साहु टोला के युवकों ने जब वाहन हटाने की बात कही, तो मंडल टोला के युवकों ने मारपीट शुरू कर दी. मारपीट में साहु टोला के मिशन साहु व तापस साहु,भीमसेन साहु व संध्या साहू घायल हो गये, जबकि अंबुज साहु का पैर टूट गया है. इस घटना को लेकर सोमवार को साहु टोला के लोगों ने चक्रधरपुर थाना में मंडल टोला के दयानिधि मंडल, गौरांगो मंडल, प्रकाश मंडल, बापी मंडल, टिंकु मंडल, गुड्डू मंडल, दियु मंडल, रमेश मंडल, सरोज मंडल, राजेश मंडल के खिलाफ मारपीट करने की शिकायत की है. पुलिस को शिकायत में साहू टोला के शांतनु साहू ने बताया है कि मंडल टोला के युवकों ने मारपीट करने के बाद रात के करीब 11:30 बजे 20 की संख्या में हथियार व लाठी, डंडा लेकर साहु टोला पहुंच कर धमकी दी. साथ ही घरों पर पथराव किया.

मामले की जांच कर होगी कार्रवाई : थाना प्रभारी
थाना प्रभारी गोपीनाथ तिवारी ने कहा कि केरा के मंडल टोला व साहु टोला के बीच प्रतिमा विसर्जन जुलूस दौरान हुयी मारपीट का मामला थाना पहुंचा है. साहु टोला के ग्रामीणों ने मंडल टोला के लोगों के खिलाफ मारपीट करने की लिखित शिकायत की है. घटना की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola