1187 पदों पर आज से ऑनलाइन आवेदन
Updated at : 06 Feb 2017 1:27 AM (IST)
विज्ञापन

सोमवार से शुरू होगी हाई स्कूल शिक्षक बहाली की प्रक्रिया 6 फरवरी से 15 मार्च तक होगा ऑनलाइन आवेदन कुल रिक्ति की 75% सीटों पर सीधी बहाली प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों से भरा जायेगा 25 % सीट चाईबासा : हाई स्कूल शिक्षक बहाली की प्रक्रिया सोमवार से शुरू होगी. पश्चिमी सिंहभूम के 1187 पदों पर […]
विज्ञापन
सोमवार से शुरू होगी हाई स्कूल शिक्षक बहाली की प्रक्रिया
6 फरवरी से 15 मार्च तक होगा ऑनलाइन आवेदन
कुल रिक्ति की 75% सीटों पर सीधी बहाली
प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों से भरा जायेगा 25 % सीट
चाईबासा : हाई स्कूल शिक्षक बहाली की प्रक्रिया सोमवार से शुरू होगी. पश्चिमी सिंहभूम के 1187 पदों पर हाई स्कूल शिक्षकों की बहाली के लिए ऑनलाइन आवेदन आज से भरा जायेगा. झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग की वेबसाइट
(डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.जेएसएसीसी.इन) पर अभ्यर्थी अपना आवेदन भर सकेंगे.
6 फरवरी से 15 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन होगा. कुल रिक्तियों की 75% सीटों पर सीधी बहाली होगी. 25% सीट प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों से भरी जायेगी.
कोई भी अभ्यर्थी एक ही जिले में आवेदन कर सकता है. एक से अधिक जिले में आवेदन मान्य नहीं होगा. जिले में क्राफ्ट विषय में एक पद पर बहाली होगी.
पिछड़ा व अत्यंत पिछड़ा वर्ग को नहीं मिलेगा आरक्षण का फायदा
पश्चिमी सिंहभूम के जिला रोस्टर के अनुसार पिछड़ा व अत्यंत पिछड़ा वर्ग को आरक्षण का लाभ नहीं मिल सकेगा. पिछड़ा व अत्यंत पिछड़ा वर्ग इस जिले के आरक्षण रोस्टर में शामिल नहीं हैं. पिछड़ा व अत्यंत पिछड़ा वर्ग को अनारक्षित कोटे में ही आवेदन करना होगा.
चाईबासा की खबरें पेज 10 पर भी
पश्चिमी सिंहभूम की 1187 सीटों का विषयवार व आरक्षणवार रोस्टर
विषय रिक्ति अनारक्षित एसटी एससी नि:शक्त महिला
हिंदी 104 37 34 3 3 4
अंग्रेजी 112 41 38 3 3 4
संस्कृत 106 37 33 3 3 4
गणित/भौतिकी 136 46 43 3 3 4
जीव विज्ञान/रसायन 132 47 44 3 3 5
इतिहास 141 53 48 4 4 5
भूगोल 103 38 35 3 3 4
अर्थशास्त्र 99 37 34 3 3 4
शारीरिक शिक्षा 91 34 32 2 2 3
गृह विज्ञान 56 21 19 1 1 2
संगीत 3 1 1 0 1 0
ओड़िया 10 1 1 0 1 0
बांगला 6 2 2 1 0 0
कृषि 2 1 1 1 0 0
फारसी 4 2 1 1 0 0
हो 54 18 16 1 2 2
उर्दू 7 0 1 0 0 0
नागपुरी 1 1 0 0 0 0
कुड़माली 2 1 1 0 0 0
वाणिज्य 17 7 6 0 0 1
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




