थॉमस लेयांगी बने अध्यक्ष, नरोत्तम मंत्री

Updated at : 06 Feb 2017 1:24 AM (IST)
विज्ञापन
थॉमस लेयांगी बने अध्यक्ष, नरोत्तम मंत्री

चाईबासा. झारखंड राज्य लघु सिंचाई कर्मचारी संघ का तृतीय सम्मेलन चाईबासा : झारखंड राज्य लघु सिंचाई कर्मचारी संघ जिला शाखा का तृतीय सम्मेलन रविवार को आयोजित किया गया. सम्मेलन में सर्वसम्मति से संगठन का चुनाव किया गया. जिसमें अनंत कुमार मंडल को मुख्य संरक्षक, थॉमस लेयांगी को अध्यक्ष, शिवनाथ सामड, अब्दुल बारीक व रजीनशी कुमार […]

विज्ञापन

चाईबासा. झारखंड राज्य लघु सिंचाई कर्मचारी संघ का तृतीय सम्मेलन

चाईबासा : झारखंड राज्य लघु सिंचाई कर्मचारी संघ जिला शाखा का तृतीय सम्मेलन रविवार को आयोजित किया गया. सम्मेलन में सर्वसम्मति से संगठन का चुनाव किया गया. जिसमें अनंत कुमार मंडल को मुख्य संरक्षक, थॉमस लेयांगी को अध्यक्ष, शिवनाथ सामड, अब्दुल बारीक व रजीनशी कुमार सिंह को उपाध्यक्ष, नरोत्तम प्रधान को मंत्री, भगवान साह, जोगना पूर्ति व हरि बाजरा को संयुक्त मंत्री, विकास मंउल को कोषाध्यक्ष, शेखर कुमार को कार्यालय मंत्री, सुनील प्रसाद को संघर्ष अध्यक्ष, निरंजन सिंह को व लखींद्र मुंडा को संघर्ष उपाध्यक्ष, अशोक मांझी को संघष्र् मंत्री, शुक्लू को संघर्ष संयुक्त मंत्री बनाया गया.
इसके अलावा हेमंती लागुरी, जितेंद्र महतो, रमेश महतो, ओम प्रकाश मेहता, बिरेंद्र हेंब्रम, अशोक कुमार, प्रदीप कुमार गप्ता, देवेंद्र सिंह, भेलूनाथ पान, नंद किशोर सोनार व तनुराम उरांव को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया. इससे पूर्व कार्यालय परिसर में एक शोभायात्रा निकाली गयी. इसके बाद मुख्य संरक्षक काशीनाथ साह व अध्यक्ष थॉमस लेयांगी ने झंडोत्तोलन व शहीद वेदी पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तथा केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों पर प्रकाश डाला.पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के तरफ भी सदन का ध्यान आकर्षित कराया. जिला मंत्री नरोत्तम प्रधान ने मंत्री प्रतिवेदन व प्रदीप कुमार गुप्ता ने कोष प्रतिवेदन का लेखा-जोखा सदन के समक्ष पेश किया. सम्मेलन में हरदेव सिंह यादव, अशोक कुमार सिन्हा, जयद्रथ दोंगो, कृष्णा, अशोक गोराई, श्याम दास, अजय कुमार आदि ने भी संबोधित किया. सम्मेलन में काफी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola