सेंट टेरेसा स्कूल ने जमाया कब्जा
Updated at : 06 Feb 2017 1:23 AM (IST)
विज्ञापन

नोवामुंडी : लायंस क्लब नोवामुंडी द्वारा आयोजित वेलियप्पा ट्रॉफी पर सेंट टेरेसा स्कूल जोड़ा ओड़िशा ने कब्जा जमाया. सेंट टेरेसा स्कूल को इस प्रतियोगिता में 23 अंक मिले थे. जबकि टाटा डीएवी नोवामुंडी 22 अंक पाकर उपविजेता रही. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि टाटा-स्टील ओएमक्यू डीविजन के महाप्रबंधक पंकज सतीजा ने विजेता व उपविजेता को ट्रॉफी […]
विज्ञापन
नोवामुंडी : लायंस क्लब नोवामुंडी द्वारा आयोजित वेलियप्पा ट्रॉफी पर सेंट टेरेसा स्कूल जोड़ा ओड़िशा ने कब्जा जमाया. सेंट टेरेसा स्कूल को इस प्रतियोगिता में 23 अंक मिले थे. जबकि टाटा डीएवी नोवामुंडी 22 अंक पाकर उपविजेता रही.
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि टाटा-स्टील ओएमक्यू डीविजन के महाप्रबंधक पंकज सतीजा ने विजेता व उपविजेता को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया. पंकज सतीजा ने कहा कि प्रतियोगिता से बच्चों में प्रतिभा का विकास होता है. इस मौके पर लायंस क्लब के अध्यक्ष संजीत कुमार, सेक्रेटरी प्रमोद कुमार, माइंस चीफ आरपी माली, देवाशीष जेना, पीके धल, केसी दास, एकता सतीजा, पिंकी जेना समेत अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




