1000 व 500 के पुराने नोट से नप में जमा हुए 8 लाख टैक्स
Updated at : 05 Feb 2017 4:47 AM (IST)
विज्ञापन

1000 व 500 के नोट को टैक्स जमा करने की थी छूट चाईबासा : नोटबंदी की अवधि नौ नवंबर से 31 दिसंबर के बीच लोगों ने हजार व पांच सौ के पुराने नोटों से नगर परिषद में टैक्स जमा कराया. नोटबंदी की अवधि में हजार व पांच सौ के पुराने नोटों से चाईबासा नगर परिषद […]
विज्ञापन
1000 व 500 के नोट को टैक्स जमा करने की थी छूट
चाईबासा : नोटबंदी की अवधि नौ नवंबर से 31 दिसंबर के बीच लोगों ने हजार व पांच सौ के पुराने नोटों से नगर परिषद में टैक्स जमा कराया. नोटबंदी की अवधि में हजार व पांच सौ के पुराने नोटों से चाईबासा नगर परिषद में होल्डिंग टैक्स के रूप में आठ लाख रुपये जमा हुए हैं. नगर परिषद की ओर से हजार व पांच सौ के पुराने नोट से टैक्स जमा करने की छूट दी गयी थी. इस तरह से नगर परिषद को टैक्स भी मिल गया और लोगों के पुराने हजार व पांच सौ के नोट भी खप गये. हालांकि नोटबंदी की अवधि में होल्डिंग टैक्स जमा करने की रफ्तार काफी धीमी थी. नोटबंदी खत्म हो जाने के बाद टैक्स जमा करने की रफ्तार काफी तेजी से बढ़ी है.
वर्तमान में नगर परिषद में लगभग 49 लाख की राशि होल्डिंग टैक्स के रूप में जमा हुई है. दो भाइयों, परिवारों के अलग-अलग हो जाने से भी नहीं भरा जा रहा होल्डिंग टैक्स. नगर परिषद चाईबासा में कुल 4352 होल्डिंग है. जिसमें, 1450 होल्डिंग का ही टैक्स अब तक नगर परिषद कार्यालय में जमा हुआ है. होल्डिंग टैक्स जमा करने की धीमी रफ्तार के पीछे कई घरों में भाई-भाई व परिवारों के अलग होना बताया जा रहा है. कई घरों में भाई-भाई तथा परिवार अलग हो गये हैं. लेकिन, होल्डिंग संख्या एक ही है. मकानों का बंटवारा नहीं होने से एक ही होल्डिंग है. अलग-अलग हुए भाइयों या परिवारों में से कौन होल्डिंग टैक्स जमा करेगा, इसकी ताका-ताकी में भी होल्डिंग टैक्स जमा होने में देरी हो रही है.
नोटबंदी. 9 नवंबर से 31 दिसंबर के बीच लोगों ने पुराने नोटों में भरा होल्डिंग टैक्स
नोटबंदी की अवधि में नगर परिषद को आठ लाख होल्डिंग टैक्स में रूप में प्राप्त हुआ है. हजार व पांच सौ के नोटों के पुराने नोटों में यह राशि प्राप्त हुई है. नोटबंदी के बाद होल्डिंग टैक्स जमा करने की रफ्तार में तेजी आयी है.
कुमार नरेंद्र नारायण, कार्यपालक पदाधिकारी, चाईबासा नगर परिषद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




