खेत में धरना देकर जताया विरोध

Published at :27 Feb 2014 6:12 AM (IST)
विज्ञापन
खेत में धरना देकर जताया विरोध

चाईबासा : कोल्हान आयुक्त कार्यालय पर विरोध जताने पहुंचे ओड़िया समाज के प्रतिनिधिमंडल का तंबू कमिश्नर आलोक गोयल ने हटवा दिया. जब समाज के लोगों ने सड़क किनारे बैठकर विरोध जताना चाहा तो उन्हें वहां बैठने से भी रोक दिया गया. इसके बाद समाज के लोगों ने सड़क के नीचे खेत में धरना देकर विरोध […]

विज्ञापन

चाईबासा : कोल्हान आयुक्त कार्यालय पर विरोध जताने पहुंचे ओड़िया समाज के प्रतिनिधिमंडल का तंबू कमिश्नर आलोक गोयल ने हटवा दिया. जब समाज के लोगों ने सड़क किनारे बैठकर विरोध जताना चाहा तो उन्हें वहां बैठने से भी रोक दिया गया. इसके बाद समाज के लोगों ने सड़क के नीचे खेत में धरना देकर विरोध जताया. ओड़िया समाज के लोग आठ सूत्री मांगों को लेकर बुधवार को आयुक्त कार्यालय पर विरोध जताने पहुंचे थे.

आज सुबह आयुक्त कार्यालय पहुंचे उत्कल युवा मंच, झारखंड प्रदेश ओड़िया समाज, उत्कल सम्मेलनी तथा बिच्छीनांचल ओड़िया शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों को पुलिसकर्मियों ने कमिश्नर आलोक गोयल का धरना पर रोक का फरमान सुनाया. तब समाज के लोगों ने सड़क किनारे बैठने की कोशिश की.

लेकिन पुलिस ने एसडीओ का आदेश बताने के बावजूद समाज के लोगों को ऐसा करने से भी रोक दिया. इसके बाद लोग सड़क किनारे खेत में बैठ गये. धरना की अध्यक्षता सरायकेला के राजा आदित्य प्रताप सिंह ने की. कार्यक्रम को उत्कल सम्मेलनी के जिलाध्यक्ष सरोज प्रधान, सरायकेला-खरसावां के जिलाध्यक्ष सुशील षाडंगी, उत्कल युवा एकता मंच के अध्यक्ष संजय कुमार पांडा, झारखंड प्रदेश ओड़िया समाज के प्रदेश अध्यक्ष सदानंद होता, उत्कल युवा मंच के प्रमंडल महासचिव बबलू दास, डॉ दिनेश षाडंगी, कृष्णा प्रधान, तपन प्रधान, सरोज प्रधान, सुशील षाडंगी, जेजे षाडंगी, सुशील कुमार महंती, लक्ष्मीकांत महंती आदि ने संबोधित किया. अंत में एक प्रतिनिधिमंडल ने कमिश्नर को आठ सूत्री मांगों का ज्ञापन भी सौंपा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola