11 फीट की प्रतिमा बनीं आकर्षण का केंद्र
Updated at : 02 Feb 2017 4:16 AM (IST)
विज्ञापन

मां सरस्वती की आराधना में डूबा पश्चिम सिंहभूम, स्कूलों में हुई कई सांस्कृतिक कार्यक्रम चाईबासा/चक्ररधरपुर : मां सरस्वती की कृपा से ही विद्या, बुद्धि, वाणी और ज्ञान की प्राप्ति होती है. देवी कृपा से ही कवि कालिदास ने यश और ख्याति अर्जित की थी. वाल्मीकि, वशिष्ठ, विश्वामित्र, शौनक और व्यास जैसे महान ऋषि देवी-साधना से […]
विज्ञापन
मां सरस्वती की आराधना में डूबा पश्चिम सिंहभूम, स्कूलों में हुई कई सांस्कृतिक कार्यक्रम
चाईबासा/चक्ररधरपुर : मां सरस्वती की कृपा से ही विद्या, बुद्धि, वाणी और ज्ञान की प्राप्ति होती है. देवी कृपा से ही कवि कालिदास ने यश और ख्याति अर्जित की थी. वाल्मीकि, वशिष्ठ, विश्वामित्र, शौनक और व्यास जैसे महान ऋषि देवी-साधना से ही कृतार्थ हुए थे. मां सरस्वती की उत्पत्ति सत्वगुण से मानी जाती है इसलिए इन्हें श्वेत रंग की चीजों से विशेष प्रेम हैं, जैसे श्वेत पुष्प, श्वेत चंदन, दूध, दही, मक्खन, श्वेत वस्त्र और श्वेत तिल के लड़्डू. प्राचीनकाल में बालकों को इस दिन से ही शिक्षा देना प्रारंभ किया जाता था और आज भी यह परंपरा जीवित है. पश्चिम सिंहभूम जिला बुधवार को वसंत पंचमी के उल्लास में डूबा रहा. स्कूल-कॉलेजों में भी मां सरस्वती की पूजा कर कई कार्यक्रम आयोजित किये गये.
चाईबासा के तेलेंगाखुरी में 11 फीट की प्रतिमा : तेलेंगाखुरी में स्थापित मां सरस्वती की 11 फीट ऊंची प्रतिमा का उदघाटन भाजपा जिलाध्यक्ष सह जिप सदस्य शुरु नंदी ने बुधवार को किया. मौके पर आयोजकों की अोर से एक क्लब भवन बनाने की मांग रखी गयी, जिस पर जिलाध्यक्ष ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया. इसके बाद उन्होंने कुम्हार टोली की प्रतिमा का उदघाटन किया. इस मौके पर अनिल लकड़ा, दिनेश यादव, सानू सिन्हा, आलोक समेत समाज के गणमान्य शामिल थे. टुंगरी के सुभाष चौक स्थित ब्राइट वे अकादमी में पंडाल बनाकर पूजा की जा रही है. मौके पर संस्थान के मुरारी बैद्य व अन्य उपस्थित थे.
जगन्नाथपुर : केरला पब्लिक इंग्लिश मीडियम स्कूल जगन्नाथपुर मातीसाई में आयोजित सरस्वती पूजा में प्राचार्य आरके साहु, प्रकाश, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य देवेंद्र कुम्हार आदि शामिल थे
डांगुवापोसी : दपू मवि, उमवि, राजकीय उवि, संत साईं स्कूल, सर्वो लिटिल पर्ल स्कूल आदि स्कूलों में प्रतिमा स्थापित कर मां सरस्वती की पूजा की गयी.
जैंतगढ़ : जैंतगढ़ व आसपास क्षेत्रों के स्कूलों व चौक-चौराहों पर सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया. यहां कीर्तन मंडप परिसर में आकर्षक पंडाल का निर्माण कराया गया है. जहां सात फीट की मां की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की गयी.
तांतनगर : तांतनगर के खाश का कोकचो में निषाद समुदाय की ओर से आकर्षक पंडाल बना कर मां सरस्वती की पूजा की जा रही है. इसके अलावा विभिन्न सामाजिक संस्थान व शैक्षणिक संस्थानों की अोर से भी प्रतिमा स्थापित कर पूजा की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




