खान निरीक्षक, बीडीओ व एसआइ समेत चार घायल
Updated at : 01 Feb 2017 5:03 AM (IST)
विज्ञापन

चांडिल. क्रशरों की जांच करने गयी टीम पर महिलाओं का हमला चांडिल : ईचागढ़ प्रंखड के चंदनपुर रंगाडीह में मंगलवार को क्रशरों की जांच करने गयी टीम पर आक्रोशित महिलाओं ने लाठी डंडे से हमला कर दिया. जिससे सरायकेला-खरसावां के खान निरीक्षक जितेंद्र कुमार शर्मा, बीडीओ सोमा उरांव, एएसआई शैलेस कुमार यादव समेत चार जवान […]
विज्ञापन
चांडिल. क्रशरों की जांच करने गयी टीम पर महिलाओं का हमला
चांडिल : ईचागढ़ प्रंखड के चंदनपुर रंगाडीह में मंगलवार को क्रशरों की जांच करने गयी टीम पर आक्रोशित महिलाओं ने लाठी डंडे से हमला कर दिया. जिससे सरायकेला-खरसावां के खान निरीक्षक जितेंद्र कुमार शर्मा, बीडीओ सोमा उरांव, एएसआई शैलेस कुमार यादव समेत चार जवान घायल हो गए. महिलाओं के हमले से खान निरीक्षक जितेंद्र कुमार शर्मा बाएं हाथ, पैर व सिर पर चोट लगी है. क्रशरों की जांच करनेवाली टीम पर हमले करनेवाली में महिलाओं की संख्या करीब 25- 30 थी. हालांकि आक्रोशित महिलाओं को बाद में बीडीओ सोमा उरांव ने समझा बुझाकर शांत करवाया. इसके बाद सभी घायलों को इचागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर इलाज करवाया गया.
जांच टीम पर हमला क्रशर मालिकों की साजिश: खान निरीक्षक
सरायकेला-खरसावां के खान निरीक्षक जितेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि जांच टीम पर हमला क्रशर मालिकों की साजिश है. इस साजिश में क्रशर मालिक ज्योतिलाल बेसरा, तापस मंडल, अजित मंडल व धर्मेंद्र मंडल शामिल है.
चार क्रशर मालिकों मालिकों पर मामला दर्ज
पदाधिकारियों पर जाति सूचक गाली देने का आरोप
जांच करने आये पदाधिकारी मजदूरों को जातिसूचक गाली देकर क्रशरों की जांच कर रहे थे. जांच के दौरान खान निरीक्षक ने मेरा कपड़ा फाड़ दिया. इससे आक्रोशित महिला मजदूरों ने लाठी-डंडे से जांच करने आये पदाधिकारियों को भगाया.
लथरो माझियान, ग्रामीण
बिना ग्रामसभा को सूचित किये कोई भी पदाधिकारी गांव में घुसकर जांच नहीं कर सकता है. साथ ही जांच के नाम पर महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार गलत है
मनसाराम मांझी. ग्राम प्रधान
अचानक किया हमला
उपायुक्त के निर्देश पर ईचागढ़ के रंगाडीह चंदनपूर स्थित ज्योति मांझी, तापस मंडल, अजित मंडल व धर्मेंद्र मंडल की क्रशरों की जांच करने टीम गयी थी, तभी में 25 से 30 की संख्या में ग्रामीण महिलाओं ने लाठी, डंडे व पत्थर से हमला शुरू कर दिया. जिससे हम सभी घायल हो गये.
जितेंद्र कुमार शर्मा, खान निरीक्षक, सरायकेला-खरसावां
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




