भोजन पका रही महिला व छह माह का बच्चा झुलसा

Updated at : 29 Jan 2017 12:10 AM (IST)
विज्ञापन
भोजन पका रही महिला व छह माह का बच्चा झुलसा

चाईबासा . तांतनगर पुलिस चौकी अंतर्गत कासिया गांव में शनिवार की शाम भोजन पकाने के दौरान सीता मुंडा और उसका छह माह का बच्चा झुलस गया. महिला की चीख सुनकर पति व आसपास के लोग पहुंचे. किसी तरह आग बुझाकर उसे चाईबासा सदर अस्पताल लाया गया. यहां उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए उसे एमजीएम (जमशेदपुर) […]

विज्ञापन

चाईबासा . तांतनगर पुलिस चौकी अंतर्गत कासिया गांव में शनिवार की शाम भोजन पकाने के दौरान सीता मुंडा और उसका छह माह का बच्चा झुलस गया. महिला की चीख सुनकर पति व आसपास के लोग पहुंचे. किसी तरह आग बुझाकर उसे चाईबासा सदर अस्पताल लाया गया. यहां उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए उसे एमजीएम (जमशेदपुर) रेफर कर दिया गया. डॉक्टरों के अनुसार सीता मुंडा 90 प्रतिशत जल गयी है. उसकी स्थिति गंभीर है. सदर अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद उसे जमशेदपुर रेफर कर दिया गया. वहीं छह माह के बच्चे का इलाज चल रहा है. परिवार वालों के मुताबिक सीता खाना पका रही थी. इसी दौरान वह अपने बच्चे को दूध पिलाने लगी. अचानक चूल्हे की आग उसके कपड़े में लग गयी. इसके कारण मां व बच्चा जल गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola