सीआरपीएफ 60 बटालियन ने किया परिसंपत्तियों का वितरण

Updated at : 29 Jan 2017 12:08 AM (IST)
विज्ञापन
सीआरपीएफ 60 बटालियन ने किया परिसंपत्तियों का वितरण

चक्रधरपुर : सारंडा जंगल के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र ओरंगा में सीआरपीएफ 60 बटालियन द्वारा शनिवार को सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों के बीच कंबल, मच्छरदानी, डेकची आदि सामग्री का वितरण किया गया. अोरंगा में आयोजित शिविर में केबरा, कोमांग, झिलकुला, फिलिंग व ओरंगा गांव के सैकड़ों ग्रामीण जुटे. मौके पर 60 बटालियन के […]

विज्ञापन

चक्रधरपुर : सारंडा जंगल के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र ओरंगा में सीआरपीएफ 60 बटालियन द्वारा शनिवार को सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों के बीच कंबल, मच्छरदानी, डेकची आदि सामग्री का वितरण किया गया. अोरंगा में आयोजित शिविर में केबरा, कोमांग, झिलकुला, फिलिंग व ओरंगा गांव के सैकड़ों ग्रामीण जुटे.

मौके पर 60 बटालियन के उप कमांडेंट दिनेश सिंह ने कार्यक्रम के उद्देश्यों को बताया. उन्होंने कहा कि बीहड़ जंगल में सीआरपीएफ अपनी जान की बाजी लगा कर ग्रामीणों तक अच्छे रिश्ता बनाने के लिए पहुंच रही है. ग्रामीण पुलिस बल को अपना रक्षक समझे. इस मौके पर 60 बटालियन के उप कमाडेंट गौतम कुमार, कंपनी कमांडर निरीक्षक जीएस ठकुरिया समेत जवान शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola