कुरमाली, हो- संबलपुरी व नागपुरी गीतों पर झूमते रहे श्रोता

Updated at : 19 Jan 2017 5:22 AM (IST)
विज्ञापन
कुरमाली, हो- संबलपुरी व नागपुरी गीतों पर झूमते रहे श्रोता

बंदगांव : कराइकेला पंचायत के बाउरीसाई गांव में बुधवार को झूमर सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद प्रतिनिधि ललित नारायण ठाकुर एवं समाज सेवी पहलवान महतो ने किया. कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे के भजन से किया गया. इसके बाद कमल महतो ग्रुप झाड़ग्राम के बेग झूमर क्लब केंद्र उदालख़म के कालाकारों ने कुरमाली , […]

विज्ञापन

बंदगांव : कराइकेला पंचायत के बाउरीसाई गांव में बुधवार को झूमर सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद प्रतिनिधि ललित नारायण ठाकुर एवं समाज सेवी पहलवान महतो ने किया. कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे के भजन से किया गया. इसके बाद कमल महतो ग्रुप झाड़ग्राम के बेग झूमर क्लब केंद्र उदालख़म के कालाकारों ने कुरमाली , नागपुरी, आदिवासी तथा संबलपुरी नृत्य कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया. कमल महतो ने कुरमाली, ओड़िया व हिंदी फिल्मों के गीतों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया. गीत के साथ-साथ युवतियों नृत्य पेश कर रही थी. यह कार्यक्रम देर शाम तक चला. झूमर सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने के लिए हजारों की संख्या में ग्रामीण जुटे थे. कार्यक्रम में कंसारा, नकटी,कराइकेला,चक्रधरपुर, बंदगांव, ओटार, पुटसाईं ,

सुवासाईं ,भालुपानी,ओटार, देवगांव, चक्रधरपुर, सोनुवा, गोइलकेरा समेत दर्जनों गांवों से ग्रामीण जुटे थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में पहलवान महतो, बीजू प्रमाणिक, दिगंबर महतो, अभिषेक महतो, श्रवण महतो, संजय प्रमाणिक, सुदाम प्रमाणिक, धिरतु महतो, शैलेंद्र महतो, बीससुत्री अध्यक्ष हीरालाल खंडाइत आदि की सराहनीय भूमिका रही. झूमर कार्यक्रम के उद्घाटन सामरोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि ललित नारायण ठाकुर ने कहा की झूमर स्थानीय भाषा की पहचान दिलाता है. झूमर कार्यक्रम में कुरमी, संथाली, हो, संबलपुरी, हिंदी आदि भाषा में गाई जाती है. बाउरीसाई में झूमर कार्यक्रम में ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी. जिसकोलेकर कराइकेला पुलिस कार्यक्रम समाप्त तक मुस्तैद रहे. कहीं भी किसी प्रकार की कोई घटना या विवाद ना हो इसलिए कराइकेला थाना प्रभारी गौतम कुमार के नेतृत्व में पुलिस कार्यक्रम स्थल पर मौजूद थी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola