मुसाफिर बन रेल यात्रियों के सामान की रक्षा करेंगे जवान

Updated at : 19 Jan 2017 5:22 AM (IST)
विज्ञापन
मुसाफिर बन रेल यात्रियों के सामान की रक्षा करेंगे जवान

सीकेपी. आरपीएफ की मासिक अपराध गोष्ठी, आयुक्त ने कहा चक्रधरपुर : ट्रेनों में हो रही चोरी की वारदात रोकने के लिये अब आरपीएफ मुसाफिर बनकर यात्रियों के समानों की सुरक्षा करेगी. यह आदेश आरपीएफ के वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त रफीक अहमद अंसारी ने रेल मंडल के सभागार में बुधवार को मासिक अपराध गोष्ठी में आरपीएफ […]

विज्ञापन

सीकेपी. आरपीएफ की मासिक अपराध गोष्ठी, आयुक्त ने कहा

चक्रधरपुर : ट्रेनों में हो रही चोरी की वारदात रोकने के लिये अब आरपीएफ मुसाफिर बनकर यात्रियों के समानों की सुरक्षा करेगी. यह आदेश आरपीएफ के वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त रफीक अहमद अंसारी ने रेल मंडल के सभागार में बुधवार को मासिक अपराध गोष्ठी में आरपीएफ ओपी थानों को दी.
मोहम्मद अंसारी की अध्यक्षता में हुयी बैठक में चक्रधरपुर रेल मंडल के सभी आरपीएफ ओपी थाना में दर्ज मामलों पर विचार-विमर्श किया गया. साथ ही अपराधिक मामलों पर अंकुश लगाने और गतिविधियों पर नजर रखने का सख्त निर्देश दिया गया. ट्रेनों में हो रही चोरी रोकने के लिये टास्क फोर्स गठन करने का निर्देश दिया गया. इस दौरान गोष्ठी में अपराधिक मामलों का मिलान किया गया. मौके पर चक्रधरपुर के सहायक सुरक्षा आयुक्त अाशुतोष पांडेय, टाटा के एसके चौधरी, राउरकेला के एस अर्फीन, चक्रधरपुर ओसी एमके साहु व अन्य सभी स्टेशन के ओसी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola