स्कूटी के धक्के से एक की मौत, दूसरा गंभीर
Updated at : 14 Dec 2016 5:57 AM (IST)
विज्ञापन

चाईबासा : झींकपानी के कुलडीहा गांव में मंगलवार की शाम छह बजे तेज रफ्तार से आ रही स्कूटी की चपेट में आने से स्थानीय गोविंद गोप (18) की मौत हो गयी. स्कूटी सवार शिवचरण गोप (19) गंभीर रूप से घायल हो गया. गांव का शिवचरण गोप तेज रफ्तार में स्कूटी चला रहा था. इस दौरान […]
विज्ञापन
चाईबासा : झींकपानी के कुलडीहा गांव में मंगलवार की शाम छह बजे तेज रफ्तार से आ रही स्कूटी की चपेट में आने से स्थानीय गोविंद गोप (18) की मौत हो गयी. स्कूटी सवार शिवचरण गोप (19) गंभीर रूप से घायल हो गया. गांव का शिवचरण गोप तेज रफ्तार में स्कूटी चला रहा था. इस दौरान उसने गोविंद गोप को पीछे से धक्का मार दिया. घटना से गोविंद काफी दूर जा कर गिरा. उसके सिर व शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोट आयी.
स्कूटी के धक्के से एक की मौत, दूसरा गंभीर
ग्रामीणों ने दोनों को सदर अस्पताल भेजा. रास्ते में गोविंद ने दम तोड़ दिया. शिवचरण का अस्पताल में इलाज चल रहा है.
तस्वीर : 13 सीबीएस- 23 व 24(मृतक)
झींकपानी के कुलडीहा गांव की घटना
तेज रफ्तार से वाहन चलाने के कारण हुई दुर्घटना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




