सागजुड़ी हत्याकांड में एक गिरफ्तार

मनोहरपुर : जराइकेला थानांतर्गत सागजुड़ी गांव में 9 दिसंबर की रात सुमित्रा दास (30)की हत्या के आरोप में पुलिस ने सोमवार की रात गांव के ही थॉमस गुड़िया (48 )को गिरफ्तार किया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार थॉमस कई दिनों से सुमित्रा के साथ जबरदस्ती करना चाह रहा था. जिसका सुमित्रा विरोध करती थी.इसी बात […]
मनोहरपुर : जराइकेला थानांतर्गत सागजुड़ी गांव में 9 दिसंबर की रात सुमित्रा दास (30)की हत्या के आरोप में पुलिस ने सोमवार की रात गांव के ही थॉमस गुड़िया (48 )को गिरफ्तार किया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार थॉमस कई दिनों से सुमित्रा के साथ जबरदस्ती करना चाह रहा था. जिसका सुमित्रा विरोध करती थी.इसी बात पर नाराज होकर थॉमस ने 9 दिसंबर की रात सुमित्रा के घर पर पहुंचा.
जब सुमित्रा ने दरवाजा खोला तो थॉमस उसे बहलाकर घर से कुछ दूर ले गया. जहां पर पहले उसने उसकी गला दबा दी और फिर एक पेड़ के तने पर सुमित्रा के सिर को पटक-पटककर उसकी हत्या कर दी. पुलिस के अनुसार सुमित्रा के साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




