नात-हम्द का मुकाबला, बच्चे शामिल

चक्रधरपुर : ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर पेशवा संस्था की ओर से नात व हम्द का मुकाबला का आयोजन किया गया. जिसमें करीब 50 बच्चे बच्चियों ने हिस्सा लिया. संस्था के सचिव ए रहमान हिना ने बताया कि सुबह संस्था की ओर से जुलूस ए मोहम्मदी में शामिल अकीदतमंदों को संस्था की ओर से स्वागत […]
चक्रधरपुर : ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर पेशवा संस्था की ओर से नात व हम्द का मुकाबला का आयोजन किया गया. जिसमें करीब 50 बच्चे बच्चियों ने हिस्सा लिया. संस्था के सचिव ए रहमान हिना ने बताया कि सुबह संस्था की ओर से जुलूस ए मोहम्मदी में शामिल अकीदतमंदों को संस्था की ओर से स्वागत किया गया. अकीदतमंदों को बीच खिचड़ा, शीरीनी व तबर्रुक का वितरण किया गया. तत्पश्चात दोपहर में बच्चों का नातिया व हम्द का मुकाबला हुआ.
जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया. प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया. प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले तथा सभी प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौलाना शम्स तबरेज, शहादत हुसैन, अबरार नज्म, अबरार रजा, सरफराज खान, अब्दुल गनी, युनूस तराना समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




