मझगांव:सड़क दुर्घटना में पंसस समेत दो घायल

Updated at : 10 Dec 2016 7:45 AM (IST)
विज्ञापन
मझगांव:सड़क दुर्घटना में पंसस समेत दो घायल

मझगांव : मझगांव प्रखंड के घोड़ाबंधा पंचायत समिति सदस्य दिनेश हेम्ब्रम व उनके सहयोगी त्रितानंद हेंब्रम शुक्रवार को मोटरसाइकिल दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गये. दिनेश हेंब्रम की स्थिति चिंताजनक बतायी जा रही है. सहयोगी त्रितानंद हेम्ब्रम के माथे में गंभीर चोट आयी है. मझगांव स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के बाद दोनों को […]

विज्ञापन
मझगांव : मझगांव प्रखंड के घोड़ाबंधा पंचायत समिति सदस्य दिनेश हेम्ब्रम व उनके सहयोगी त्रितानंद हेंब्रम शुक्रवार को मोटरसाइकिल दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गये. दिनेश हेंब्रम की स्थिति चिंताजनक बतायी जा रही है. सहयोगी त्रितानंद हेम्ब्रम के माथे में गंभीर चोट आयी है.
मझगांव स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के बाद दोनों को ओड़िशा के करंजिया में भर्ती कराया गया है. दोनों बजाज पल्सर पर सवार होकर कुमारडुंगी से मझगांव की ओर जा रहे थे. मझगांव कुमारडुंगी सीमा क्षेत्र के पास अनियंत्रित होकर बाइक माइल स्टोन से टकरा गयी. दोनों बाइक सवार लगभग 30 फीट की दूरी पर जा गिरे. प्रखंड प्रमुख पूनम जेराई ने बताया है कि परिजनों ने इलाज के लिए करंजिया (ओड़िशा) में भर्ती कराया. डॉक्टरों ने मरीज की स्थिति को देखते हुए कटक रेफर कर दिया है.
नहीं आया अस्पताल से एम्बुलेंस:दोनों के घायल अवस्था में पड़े रहने पर मझगांव के स्थानीय युवकों ने इसकी जानकारी मझगांव स्वास्थ्य केंद्र की चिकित्सा प्रभारी डॉ वीरांगना सिंकू को दी. डॉ बीरांगना सिंकू ने अस्पताल में एम्बुलेंस नहीं होने की बात कही. इसके बाद मझगांव थाना प्रभारी को घटना की जानकारी दी गयी. थाना प्रभारी ने 407 भेजकर घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola