गुवा थाने के एएसआइ एसके पांडे निलंबित

चाईबासा : गुवा थाने के एएसआइ एसके पांडे को एसपी ने निलंबित कर दिया है. उनके शिकायत गुवा के नुईया निवासी अर्पित केरकेट्टा द्वारा 70 हजार रुपये व नाइका का जूता मांगने की शिकायत एसपी से की गयी थी. सूचना के मुताबिक गुवा थाने में गुवा साई के रोजलिन धान ने शिकायत दर्ज करायी थी […]
चाईबासा : गुवा थाने के एएसआइ एसके पांडे को एसपी ने निलंबित कर दिया है. उनके शिकायत गुवा के नुईया निवासी अर्पित केरकेट्टा द्वारा 70 हजार रुपये व नाइका का जूता मांगने की शिकायत एसपी से की गयी थी. सूचना के मुताबिक गुवा थाने में गुवा साई के रोजलिन धान ने शिकायत दर्ज करायी थी कि अर्पित उनके जमीन पर एक हाथ आगे बढ़कर दीवार खड़ी कर रहा था.
इस मामले की जांच गुवा थाने के एएसआइ एसके पांडे को दी गयी थी. उन्होंने मामले को सलटाने व पक्ष में करने के लिये अर्पित से 70 हजार रुपये व एक नाइकी का जूता मांगा गया था. शिकायत होने पर एसपी ने मामले की जांच किरीबुरू के एसडीपीओ तौकीर आलम से करायी थी. जांच में एएसआइ के खिलाफ लगे आरोपी सही पाये गये थे. एसडीपीओ की जांच रिपोर्ट के आधार पर एसपी ने एएसआइ एसके पांडे को निलंबित कर दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




