छेड़खानी मामले में दो युवकों की पिटाई

Updated at : 09 Dec 2016 5:34 AM (IST)
विज्ञापन
छेड़खानी मामले में दो युवकों की पिटाई

चाईबासा : सदर थाना अंतर्गत तंबाकू पट्टी के पास एक छात्रा के साथ छेड़खानी करने लोगों ने दो युवकों को जमकर धुनाई कर दी. मौके पर पुलिस पहुंच गयी और उक्त दोनों को हिरासत में ले लिया. युवकों में बड़ा नीमडीह अश्विनी तिवारी व शंभू निषाद शामिल है. दोनों नशे में धूत था. प्राप्त जानकारी […]

विज्ञापन

चाईबासा : सदर थाना अंतर्गत तंबाकू पट्टी के पास एक छात्रा के साथ छेड़खानी करने लोगों ने दो युवकों को जमकर धुनाई कर दी. मौके पर पुलिस पहुंच गयी और उक्त दोनों को हिरासत में ले लिया. युवकों में बड़ा नीमडीह अश्विनी तिवारी व शंभू निषाद शामिल है. दोनों नशे में धूत था. प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर में एक छात्रा स्कूल से घर जा रही थी. उसी समय तंबाकू पट्टी के पास उक्त दोनों युवकों ने छात्रा के छेड़खानी करना शुरू कर दिया. लोगों की उन पर पड़ी तो दोनों को धुनाई कर दी. पुलिस ने बताया कि अश्विनी तिवारी कई बार जेल भी जा चुका है.

एसपी की विदाई आज
चाईबासा.नये पुलिस अधीक्षक आशीष गुप्ता का स्वागत व निवर्तमान पुलिस अधीक्षक डॉ माइकल राज एस का विदाई समारोह शुक्रवार को शाम छह बजे अमला टोला के माधव सभागार में होगा. जिसमें जिले के सभी थाना प्रभारियों व पुलिस पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola