रेल मंडल : माल लदान में रिकॉर्ड प्रदर्शन

Updated at : 09 Dec 2016 5:31 AM (IST)
विज्ञापन
रेल मंडल : माल लदान में रिकॉर्ड प्रदर्शन

आठ माह में 71.74 मिलियन टन माल ढुलाई का कीर्तिमान चक्रधरपुर : दपू रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल ने चालू वित्तीय वर्ष 2016-17 (अप्रैल से नवंबर) तक आठ माह में 71.74 मिलियन टन लदान कर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है. साथ ही लगातार दो साल से दपूरे में सर्वाधिक माल परिवहन के दृष्टिकोण से […]

विज्ञापन

आठ माह में 71.74 मिलियन टन माल ढुलाई का कीर्तिमान

चक्रधरपुर : दपू रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल ने चालू वित्तीय वर्ष 2016-17 (अप्रैल से नवंबर) तक आठ माह में 71.74 मिलियन टन लदान कर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है. साथ ही लगातार दो साल से दपूरे में सर्वाधिक माल परिवहन के दृष्टिकोण से अग्रणी है.
चक्रधरपुर रेल मंडल ने चालू वित्तीय वर्ष 2016-17 (अप्रैल से नवंबर) में रिकॉर्ड माल लदान कर नया कीर्तिमान रच रहा है. रेल मंडल ने 71.74 मिलियन टन फ्रेट लोडिंग कर वर्ष 2015-16 के 62.14 मिलियन टन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. लोडिंग में 9.6 मिलियन टन यानी 15.46 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी है. वर्ष 2015-16 (अप्रैल से नवंबर)की तुलना में चक्रधरपुर रेल मंडल ने 4465.54 करोड़ की जगह कुल 5143.62 करोड़ रुपये राजस्व अर्जित किया है. यह बीते वर्ष की तुलना में 678.08 करोड़ (15.18 प्रतिशत) अधिक है. यह जानकारी रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी सह वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक सत्यम प्रकाश ने दी.
नोटबंदी से रेलवे रहा बेअसर, नवंबर में 14.28 फीसदी आय वृद्धि. नोटबंदी का रेल मंडल के यात्री टिकट बिक्री पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा. रेलवे के अनुसार चालू वित्तीय वर्ष 2016-17 के नवंबर माह में यात्री किराये से कमाई 26.49 करोड़ रुपये हुई है, जो पिछले वर्ष इसी अवधि में 23.18 करोड़ थी. ऐसे में नवंबर माह के किराये से होने वाली कमाई में 14.28 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है, जबकि यात्रियों की संख्या इस अवधि में पिछले नवंबर माह की अपेक्षा .88 प्रतिशत अधिक हुई. गत वर्ष नवंबर माह में यात्री संख्या 20 लाख 11 हजार 424 थी, जो इस वर्ष नवंबर में 20 लाख, 29 हजार 150 हो गयी. नोटबंदी के बावजूद नवंबर में 17,726 यात्री टिकट व 3.31 करोड़ रुपये आय में बढ़ोतरी दर्ज हुई.
अप्रैल से नवंबर तक चक्रधरपुर रेल मंडल का माल लदान
वित्तीय वर्ष 2015-16
माल लदान (मिलियन टन) 62.14
राजस्व आय (करोड़) 4465.54
वित्तीय वर्ष 2016-17
माल लदान (मिलियन टन) 71.74
राजस्व आय (करोड़) 5143.62
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola