केयू: 583 शिक्षक व कर्मचारियों को मिलेंगे 12.54 करोड़

Updated at : 08 Dec 2016 6:16 AM (IST)
विज्ञापन
केयू: 583 शिक्षक व कर्मचारियों को मिलेंगे 12.54 करोड़

शिक्षकों को 2010 तक का 33 प्रतिशत एरियर मिलेगा झालसा के निर्देश पर एचआरडी ने विवि को भेजा बजट 10 को मेगा लोक अदालत में होगा पुराने व लंबित बकाये का भुगतान चाईबासा : कोल्हान विवि के 583 शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारियों को पेंशन, ग्रेच्युटी व एरियर मद में 12.54 करोड़ रुपये का भुगतान होगा. […]

विज्ञापन

शिक्षकों को 2010 तक का 33 प्रतिशत एरियर मिलेगा

झालसा के निर्देश पर एचआरडी ने विवि को भेजा बजट
10 को मेगा लोक अदालत में होगा पुराने व लंबित बकाये का भुगतान
चाईबासा : कोल्हान विवि के 583 शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारियों को पेंशन, ग्रेच्युटी व एरियर मद में 12.54 करोड़ रुपये का भुगतान होगा. दरअसल कोल्हान विश्वविद्यालय समेत राज्य के पांचों विश्वविद्यालय के शिक्षक-शिक्षिका व शिक्षकेतर कर्मचारियों की पेंशन, ग्रेच्युटी, एरियर आदि से संबंधित मामलों का 10 दिसंबर को रांची की मेगा लोक अदालत में निपटारा होगा. इससे राज्यभर के करीब 5500 शिक्षक व कर्मचारी लाभान्वित होंगे. इसे लेकर रांची हाइकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डीएन पटेल ने बुधवार को कोल्हान समेत पांचों विश्वविद्यालय के कुलपतियों व अधिकारियों के साथ बैठक की.
इसमें कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ आरपीपी सिंह व प्रॉक्टर डॉ एके झा शामिल हुए. डॉ एके झा ने बताया कि विश्वविद्यालय के 226 शिक्षक-कर्मचारियों की पेंशन, ग्रेच्युटी, लीव इंकैशमेंट आदि मद की राशि का लाभ मिलेगा. वहीं 357 शिक्षकों को छठे वेतनमान के एरियर की 33 प्रतिशत राशि का भुगतान किया जायेगा. मेगा लोक अदालत में कोल्हान विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों से कुल 50 शिक्षक-कर्मचारी शामिल होंगे, जिन्हें वहां चेक प्रदान किया जायेगा. फिर शेष शिक्षक-कर्मचारियों को आरटीजीएस के माध्यम से भुगतान होगा. डॉ झा ने बताया कि वर्ष 2009, 2011 व इससे पूर्व से चल रहे ऐसे कई मामले हैं, जिनका मेगा लोक अदालत में निपटारा होना है. इसके लिए विश्वविद्यालय स्तर से भी तैयारी कर ली गयी है.
शिक्षकों ने हाईकोर्ट में किया था केस
झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा) के निर्देश पर एचआरडी ने कोल्हान विवि को वर्ष 2010 तक का एरियर बजट भेज दिया है. ज्ञात हो कि विवि प्रशासन से एरियर राशि नहीं मिलने पर वरिष्ठ शिक्षकों ने हाइकोर्ट में केस दर्ज किया था. अब भुगतान का आदेश मिलने के बाद विवि ने सभी कॉलेज प्रशासन को पत्र जारी किया है. इसमें कहा कि वैसे शिक्षकों का बजट तैयार करें, जिनका एरियर मिलना है. सभी शिक्षकों को चेक के माध्यम से भुगतान किया जाना है. विवि एक जनवरी 2006 से छठवां वेतनमान का वेतन वृद्धि एरियर 34 प्रतिशत पहले ही दे चुका है. शेष 33 प्रतिशत देना है. कोल्हान विवि ने वैसे शिक्षकों को वेतन वृद्धि का एरियर दिया, जो सेवानिवृत्त हैं. 10 दिसंबर को 33 प्रतिशत एरियर राशि मिलने के बाद 34 प्रतिशत शेष राशि मार्च 2017 तक मिलने की संभावना है. प्रत्येक शिक्षक को 2 से 3 लाख तक का भुगतान होना है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola