राशि लेकर शौचालय नहीं बनाने वाले 471 लाभुकों को शोकॉज

चाईबासा : चाईबासा शहरी क्षेत्र में 1940 लाभुकों ने अपनी जमीन पर शौचालय बनवाने के लिए नगर परिषद में आवेदन किया था. इनमें से 1602 आवेदन स्वीकृत किये गये थे. 1602 में से 1131 लाभुक को शौचालय निर्माण के लिए पहली किश्त के तौर पर छह हजार रुपये की राशि दी गयी थी. 1131 में […]
चाईबासा : चाईबासा शहरी क्षेत्र में 1940 लाभुकों ने अपनी जमीन पर शौचालय बनवाने के लिए नगर परिषद में आवेदन किया था. इनमें से 1602 आवेदन स्वीकृत किये गये थे. 1602 में से 1131 लाभुक को शौचालय निर्माण के लिए पहली किश्त के तौर पर छह हजार रुपये की राशि दी गयी थी. 1131 में से 660 लाभुकों ने शौचालय निर्माण का कार्य शुरू कर दिया.
अब तक 660 में से 471 शौचालय का कार्य पूरा हो गया है. लेकिन, पहली किश्त लेने के बावजूद 471 लाभुकों ने अबतक कार्य शुरू नहीं किया है. इन 471 लाभुकों को नप ने शोकॉज किया है. पहली किश्त से शौचालय निर्माण का कार्य शुरू करने का निर्देश दिया है. नप के कार्यपालक पदाधिकारी कुमार नरेंद्र नारायण ने कहा है कि लाभुक पहली किश्त खर्च करें. शौचालय की राशि शौचालय निर्माण में खर्च नहीं हुई तो लाभुक पर कार्रवाई के साथ-साथ राशि की रिवकरी की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




