समस्तीपुर तक सप्तक्रांति एक्सप्रेस के विस्तार का विरोध, जानिए क्या है मामला
Published by : Preeti Dayal Updated At : 04 Apr 2026 1:33 PM
उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य राकेश सिंह और ट्रेन की तस्वीर
Bihar News: समस्तीपुर तक सप्तक्रांति एक्सप्रेस के विस्तार का विरोध किया जा रहा है. इसे रेल यात्रियों के हित के खिलाफ बताया जा रहा है. खासकर चंपारण के लोगों के लिए नुकसान बताया गया.
Bihar News: बगहा मंडल रेलवे उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य राकेश सिंह ने सप्तक्रांति एक्सप्रेस को समस्तीपुर तक विस्तारित करने की किसी भी पहल का कड़ा विरोध किया है. उन्होंने कहा कि यह प्रस्ताव अव्यावहारिक है और चंपारण के रेल यात्रियों के हितों के खिलाफ है.
मीडिया से बातचीत में राकेश सिंह ने बताया कि समस्तीपुर की सांसद शांभवी कुमारी की ओर से ट्रेन को समस्तीपुर तक बढ़ाने की मांग की गई है. उन्होंने कहा कि जब इस ट्रेन की शुरुआत हुई थी, तब तत्कालीन रेल मंत्री नीतीश कुमार ने इसे विशेष रूप से चंपारण के यात्रियों के लिए शुरू किया था.
राकेश सिंह ने और क्या बताया?
उन्होंने बताया कि समस्तीपुर से हाजीपुर होते हुए दिल्ली के लिए पहले से ही सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें उपलब्ध हैं . इसके अलावा समस्तीपुर से राजधानी, वैशाली, स्वतंत्रता सेनानी, आम्रपाली, हमसफर, अवध असम, गरीब रथ और उदयपुर सिटी एक्सप्रेस जैसी कई गाड़ियां संचालित होती हैं. साथ ही नरकटियागंज रूट से हर रोज केवल सप्तक्रांति एक्सप्रेस और सत्याग्रह एक्सप्रेस ही चलती हैं, जिनमें यात्रियों को टिकट मिलने में काफी परेशानी होती है.
चंपारण के लोगों को होगा नुकसान
राकेश सिंह ने यह भी कहा कि अगर सप्तक्रांति एक्सप्रेस का विस्तार समस्तीपुर तक किया गया, तो चंपारण के यात्रियों के लिए सीट उपलब्धता और अधिक कठिन हो जाएगी. उन्होंने कहा कि यह इस रूट की एकमात्र सुपरफास्ट ट्रेन है, इसलिए इसके विस्तार से स्थानीय यात्रियों को नुकसान होगा.
इस रूट पर ट्रेन चलाने की मांग
उन्होंने सुझाव दिया कि समस्तीपुर के जनप्रतिनिधियों को पहले हाजीपुर रूट से चलने वाली सम्पर्क क्रांति और वैशाली एक्सप्रेस को नरकटियागंज रूट से चलाने की मांग करनी चाहिए. इसके बाद ही किसी विस्तार पर विचार होना चाहिए. अंत में राकेश सिंह ने कहा कि यदि इस ट्रेन के विस्तार की पहल की गई, तो चंपारण के यात्री आंदोलन के लिए बाध्य होंगे. उन्होंने वाल्मीकिनगर, बेतिया और मोतिहारी के सांसदों से भी इस मुद्दे पर सजग रहने की अपील की है .
(चंद्र प्रकाश आर्य की रिपोर्ट)
Also Read: बांका में देवघर से लौट रहे कार और बाइक की जबरदस्त टक्कर, 3 लोगों की मौत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










