पाठक मंच के बच्चों ने निकाली संध्या फेरी

Updated at : 05 Dec 2016 5:06 AM (IST)
विज्ञापन
पाठक मंच के बच्चों ने निकाली संध्या फेरी

बच्चों ने ‘पठन अभिरुचि विकास’ का दिया संदेश चाईबासा : शिक्षा से सम्मान मिलेगा, विश्व में ऊंचा नाम मिलेगा. मानव का उत्थान किताबें, जीवन का सम्मान किताबें. अब अंगूठा मत लगाओ, अज्ञानता को दूर भगाओ. आदि नारों से रविवार को शहर का मुख्य मार्ग गूंज उठा. दरअसल पाठक मंच की ओर से बच्चों के साथ […]

विज्ञापन

बच्चों ने ‘पठन अभिरुचि विकास’ का दिया संदेश

चाईबासा : शिक्षा से सम्मान मिलेगा, विश्व में ऊंचा नाम मिलेगा. मानव का उत्थान किताबें, जीवन का सम्मान किताबें. अब अंगूठा मत लगाओ, अज्ञानता को दूर भगाओ. आदि नारों से रविवार को शहर का मुख्य मार्ग गूंज उठा. दरअसल पाठक मंच की ओर से बच्चों के साथ संध्या फेरी निकाली गयी. इसमें पठन अभिरुचि विकास का संदेश दिया गया. शहर के मुख्य मार्ग होते हुए बच्चे वापस सोसायटी लौटे. संध्या फेरी को सोसायटी के सचिव सुषमा नाग और पाठक मंच के सचिव, शिवानी दत्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.
नेशनल बुक ट्रस्ट, इंडिया की ओर से सम्मानित गैर सरकारी संस्था दर्शन मेला म्यूजियम डेवलपमेंट सोसायटी का पाठक मंच शीत वसंत उत्सव के तहत साप्ताहिक नि:शुल्क कार्यक्रम इन्द्रधनुष की 536वीं कड़ी में संध्या फेरी निकाली गयी. संध्या फेरी का नेतृत्व दर्शन मेला म्यूजियम डेवलपमेंट सोसायटी के अध्यक्ष चिन्मय दत्ता ने किया. इस अवसर पर कमल कुमार लोहरा, नेहा निषाद, शीला देवी, निकिता राम, नीलम बिरूवा,
ललिता गोप एवं लीना सुन्डी का विशेष सहयोग रहा. मीसी महतो, खुशबू महतो, भूमिका गोप, सोनिया बालमुचू, संजु रानी सिंकू, राज किशोर सिंकू, अंजली हेम्ब्रम, लालिमा सुरीन, अभिषेक पति, विराट सिंह, गौतम सिंह, विवेक मछुवा, अंकित मछुवा, नाव्या कुमारी, रवि नंदन ठाकुर, आदित्य कुमार, सुमित बहादुर,
कशिश कुमारी, देवराज सिंह, आंचल कुमारी, स्नेहिल राजा, अभिजीत दत्ता, प्रियांशु गुप्ता, अभिनाश गुप्ता, पलक निषाद, गौरब निषाद, काकोली दत्ता, प्रियांशु गुप्ता, निशा गोरई, ईशा पोद्दार, करीना कुमारी , नेहा कुमारी, आदित्य कुमार रवानी, अनीश कुमार, आदित्य कुमार, प्रिया कुमारी साव, मुस्कान साव, गुण कुमारी, प्रिंयका कुमारी साव, अंकित कुमार रवानी समेत बच्चे-बच्चियां शामिल हुई.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola