मानदेय बढ़ाने के लालच में न आयें मानकी मुंडा झादिप व आशा छह को करेगी जन जागरण सभा

Updated at : 02 Dec 2016 5:33 AM (IST)
विज्ञापन
मानदेय बढ़ाने के लालच में न आयें मानकी मुंडा झादिप व आशा छह को करेगी जन जागरण सभा

चाईबासा : चाईबासा घंटा घर के समीम गुरुवार को झारखंड दिशोम पार्टी के पश्चिम सिंहभूम जिलाध्यक्ष विनोद गोप की अध्यक्षता में आदिवासी सेंगेल अभियान (आशा) और जेडीपी की बैठक हुई. इसमें जेडीपी के प्रदेश महासचिव सूबदार बिरूवा ने कहा सीएनटी/एसपीटी कानून में संशोधन और स्थानीय नीति से आदिवासी-मूलवासी का अस्तित्व खतरे में है. ऐसे में […]

विज्ञापन

चाईबासा : चाईबासा घंटा घर के समीम गुरुवार को झारखंड दिशोम पार्टी के पश्चिम सिंहभूम जिलाध्यक्ष विनोद गोप की अध्यक्षता में आदिवासी सेंगेल अभियान (आशा) और जेडीपी की बैठक हुई. इसमें जेडीपी के प्रदेश महासचिव सूबदार बिरूवा ने कहा सीएनटी/एसपीटी कानून में संशोधन और स्थानीय नीति से आदिवासी-मूलवासी का अस्तित्व खतरे में है. ऐसे में मानकी मुंडी को लालच देने के उद्देश्य से सीएम रघुवर दास ने मानदेय बढ़ाने की घोषणा करना खतरे की घंटी है.

मानकी मुंडा आदिवासी हित व अहित ध्यान में रखें. राज्य गठन के उपरांत पक्ष व विपक्ष ने झारखंडी को धोखा दिया है. सभी आदिवासी विधायक मिलकर समाधान निकाले, वरना सामूहिक इस्तीफा दें. इसे लेकर आगामी छह दिसंबर को रवींद्र भवन चाईबासा में जन जागरण सभा की जायेगी. बैठक में जय देवगम, राजेश बुडीउली, बिल्लाई लागुरी, सिकंदर सुंबरूई, महती पूर्ति, गुरा सिंकू, कुशनू कोड़ा, सोनू कुंकल, गोमेया सिंकू, प्रकाश बुड़ीउली, संजय सवैया, प्रताप बिरुवा आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola