जब-जब जरूरत पड़ेगी, कानून में होगा संशोधन

Updated at : 01 Dec 2016 5:35 AM (IST)
विज्ञापन
जब-जब जरूरत पड़ेगी, कानून में होगा संशोधन

चाईबासा में सीएम रघुवर दास ने कहा चाईबासा : राज्य से गरीबी को मिटाना है. इसलिए जनहित में नियमों को सरल किया जायेगा. जब-जब जरूरत पड़ेगी, कानून में संशोधन किया जायेगा. गरीबों के विकास के लिए नियम बदले जायेंगे. संशोधित एसपीटी-सीएनटी बिल में कही भी इंडस्ट्री शब्द नहीं जुड़ा है. उक्त बातें मुख्यमंत्री रघुवर दास […]

विज्ञापन

चाईबासा में सीएम रघुवर दास ने कहा

चाईबासा : राज्य से गरीबी को मिटाना है. इसलिए जनहित में नियमों को सरल किया जायेगा. जब-जब जरूरत पड़ेगी, कानून में संशोधन किया जायेगा. गरीबों के विकास के लिए नियम बदले जायेंगे. संशोधित एसपीटी-सीएनटी बिल में कही भी इंडस्ट्री शब्द नहीं जुड़ा है. उक्त बातें मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बुधवार को चाईबासा स्थित टाटा कॉलेज मैदान में कहीं. वे बजट पूर्व संगोष्ठी कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने एसपीटी-सीएनटी एक्ट में संशोधन का विरोध कर रहे विपक्ष पर तीखा प्रहार किया.
शिबू व हेमंत ने उद्योगपतियों को जमीन दी : सीएम ने कहा कि यूपीए सरकार के समय शिबू सोरेन व हेमंत सोरेन ने उद्योगपतियों को जमीन दी. मुम्बई के ठेकेदारों को बालू घाट बेचे गये. झारखंड नामधारी पार्टियों ने राज्य को वोट के लिए बेचने का काम किया. अब विकास कार्य शुरू हो गया है. इस कारण विपक्षी दलों में भय है कि उनकी राजनीति की दुकान अब बंद होने वाली है. इस छटपटाहट में विपक्ष बिना मतलब का विरोध कर रहा है.
चाईबासा में खुलेगी जूता फैक्टरी, 10 हजार को मिलेगा रोजगार : मुख्यमंत्री ने कहा कि चाईबासा में जूता फैक्टरी खोलने की योजना है. इस पर कार्य किया जा रहा है. इससे दस हजार लोगों को रोजगार मिलेगा. मुख्यमंत्री ने चाईबासा में नर्सिंग प्रशिक्षण केंद्र खोलने की घोषणा की. बीएससी पास छात्राओं को प्रशिक्षण देकर स्वास्थ्य केंद्रों में किया जायेगा बहाल.
एसपीटी-सीएनटी एक्ट पर विपक्ष के विरोध पर सीएम ने किया हमला
बजट पूर्व संगोष्ठी
मुख्यमंत्री की घोषणाएं
मानकी मुंडा के मानदेय में होगी बढ़ोतरी
फिर से चलेगा ममता वाहन, ममता वाहन के लिए ऋण देगी सरकार
संचालन महिलाओं के जिम्मे होगा
हर जिला में महिलाओं के लिए बनेगा छात्रावास
राज्य में शीघ्र बनेगा मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट
मार्च तक शुरू होगा जिला स्कूल, चाईबासा का निर्माण
विधायक फंड से स्कूलों की चहारदीवारी का निर्माण
15 दिसंबर तक दूर होगी चाईबासा खासमहल की समस्या
हर जिला में 11 लैब तकनीशियन होंगे बहाली
डालटनगंज, दुमका, पलामू, बोकारो में खुलेगा मेडिकल कॉलेज
धान सुखाने के लिए पंचायत फंड से बनेगा चबूतरा
38 लाख घरों में मार्च 18 तक पहुंचेगी बिजली
राज्य में खेल शिक्षक होंगे बहाल
राज्य के बाहर आइआइटी, आइएएम कर रहे छात्रों को मदद देगी सरकार
26 जनवरी के पहले बन जायेगा झारखंड का बजट
स्कूलों में ही बनेगा प्रमाण पत्र
नवम व दशम क्लास से शुरू होगा व्यावसायिक प्रशिक्षण
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola