गोदाम में राशन, गरीबों के घरों में नहीं जल रहे चूल्हे

Updated at : 01 Dec 2016 5:32 AM (IST)
विज्ञापन
गोदाम में राशन, गरीबों के घरों में नहीं जल रहे चूल्हे

राशन-केरोसिन की मांग पर कार्डधारियों का प्रखंड ऑफिस पर प्रदर्शन दो दिनों से सर्वर फेल, दिनभर दुकान पर कतार में खड़े रहे लोग ग्रामीणों ने विकल्प के तौर पर रजिस्टर से राशन बांटने की मांग की नोवामुंडी : राशन-केरोसिन की मांग पर बुधवार को भी कार्डधारियों ने प्रखंड कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया. ग्रामीणों […]

विज्ञापन

राशन-केरोसिन की मांग पर कार्डधारियों का प्रखंड ऑफिस पर प्रदर्शन

दो दिनों से सर्वर फेल, दिनभर दुकान पर कतार में खड़े रहे लोग
ग्रामीणों ने विकल्प के तौर पर रजिस्टर से राशन बांटने की मांग की
नोवामुंडी : राशन-केरोसिन की मांग पर बुधवार को भी कार्डधारियों ने प्रखंड कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया. ग्रामीणों ने पुरानी व्यवस्था के अनुसार राशन बांटने की मांग की.
कार्डधारियों का कहना था कि दो दिन से सर्वर फेल होने की बात कहकर राशन डीलर राशन-केरोसिन नहीं बाट रहा है. लिंक आने की आस में कार्डधारियों को सुबह से शाम तक दुकान के समीप बैठना पड़ रहा है. राशन नहीं मिलने से कई गरीबों के घर में चूल्हा नहीं जल रहा है. काम छोड़कर राशन के लिए लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है. ग्रामीणों की मांग थी कि वैकल्पिक व्यवस्था के तहत रजिस्टर के माध्यम से वितरण किया जाये. इ-पॉश सिस्टम ठीक होने के बाद इस व्यवस्था से वितरण करें. हम डीजिटाइजेशन के विरुद्ध नहीं है.
सिस्टम में वैकल्पिक व्यवस्था करने की जरूरत है. सरकारी गोदाम में राशन रहते हुए गरीबों को भूखे रहना पड़ रहा है.
प्रखंड कार्यालय पर विरोध-प्रदर्शन करते कार्डधारी.
90 वर्षीय वृद्धा दो माह से खा रही ठोकर
प्रखंड कार्यालय का घेराव में 90 वर्षीय सरबीना खातून लाठी के सहारे हाथ में थैला लिए दो किमी पैदल चलकर पहुंची. उनकी शिकायत थी कि दो माह से राशन नहीं मिल रहा है. दो राशन डीलरों के बीच पिस रही है. राशन कार्ड में विनोद सिंघानिया का नाम दर्ज है, जबकि आवंटन निर्मल हलदर के यहां टैग कर दिया गया है. इस उम्र में कोई रहम को तैयार नहीं है.
अफसरों से अनुमति के बाद ही पुराने सिस्टम से बंटेगा राशन: एमओ
ई-पोश सिस्टम फेल होने के बाद कार्डधारियों द्वारा वैकल्पिक रूप में पुराने सिस्टम पर राशन वितरण कराने के बारे मे पूछे जाने पर नोवामुंडी के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी बीके सिन्हा ने कहा कि इस मामले में वरीय अधिकारियों से बातचीत करेंगे. दिशा-निर्देश मिलने के बाद ही वैकल्पिक व्यवस्था की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola