कोल्हान विवि : टाटा कॉलेज बीएड भवन का होगा निर्माण
Updated at : 02 Nov 2016 2:13 AM (IST)
विज्ञापन

चाईबासा : टाटा कॉलेज में अधूरे बीएड भवन का निर्माण होगा. विवि प्रशासन ने कॉलेज को अभी तक बीएड भवन में कितना कार्य हुआ है, इसकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर सौंपने का निर्देश दिया है. कॉलेज की रिपोर्ट के आधार पर विवि प्रशासन की अनुदान राशि प्राप्त की जायेगी. इसके बाद भवन का निर्माण होगा. […]
विज्ञापन
चाईबासा : टाटा कॉलेज में अधूरे बीएड भवन का निर्माण होगा. विवि प्रशासन ने कॉलेज को अभी तक बीएड भवन में कितना कार्य हुआ है, इसकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर सौंपने का निर्देश दिया है.
कॉलेज की रिपोर्ट के आधार पर विवि प्रशासन की अनुदान राशि प्राप्त की जायेगी. इसके बाद भवन का निर्माण होगा. मालूम हो कि टाटा कॉलेज में बीएड का अलग से भवन नहीं होने की वजह से बीएड की पढ़ाई बंद हो गयी है. विवि प्रशासन पुन: बीएड की पढ़ाई आरंभ हो, इसे लेकर प्रयास में है. कॉलेज प्रशासन ने एनसीटीइ को एक प्रस्ताव तैयार कर भेजा है, लेकिन अभी तक प्रस्ताव का रिपोर्ट नहीं आयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




