सीआरपीएफ जवानों ने ली एकता की शपथ

Updated at : 01 Nov 2016 6:25 AM (IST)
विज्ञापन
सीआरपीएफ जवानों ने ली एकता की शपथ

सतर्कता जागरुकता सप्ताह शुरू मार्च पास्ट निकालते जवान. चाईबासा : सीआरपीएफ-197 बटालियन ने सोमवार को जिला स्कूल चाईबासा स्थित कैंप में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया. इसके साथ सतर्कता जागरुकता सप्ताह की शुरुआत हुई. कमांडेंट टीएच खान ने अधिकारियों व जवानों को राष्ट्रीय एकता दिवस के बारे में बताया. उन्होंने बताया कि सरदार वल्लभ भाई पटेल […]

विज्ञापन

सतर्कता जागरुकता सप्ताह शुरू

मार्च पास्ट निकालते जवान.
चाईबासा : सीआरपीएफ-197 बटालियन ने सोमवार को जिला स्कूल चाईबासा स्थित कैंप में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया. इसके साथ सतर्कता जागरुकता सप्ताह की शुरुआत हुई. कमांडेंट टीएच खान ने अधिकारियों व जवानों को राष्ट्रीय एकता दिवस के बारे में बताया.
उन्होंने बताया कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल को पहचान दी. इन्होंने हमारे बल को ध्वज प्रदान किया. सरदार साहब उस सदी में आज के युवाओं जैसी नयी सोच रखते थे.
उन्होंने सदैव देश को एकता में रहने का संदेश दिया. एकता को बनाये रखने के लिए संर्घषरत रहे. कमांडेंट ने अधिकारियों व जवानों को एकता की शपथ दिलायी. इसके बाद निकले मार्च पास्ट में जिला स्कूल चाईबासा और राजकीय संस्कृत स्कूल चाईबासा के करीब 200 बच्चों ले भाग लिया.
मौके पर जगजीत सिंह, एनके पांडेय, एम शिवु, राजेंश सिंह, बीसी सरकार, योगेश सिंह, अशोक कु पांडेय, बागीश कुमार झा,
निरंजन कुमार झा व
बटालियन के 100 से ज्यादा जवान एव उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola