190 पाउच अवैध शराब ले जा रहे दो गिरफ्तार

चाईबासा : मुफस्सिल थाना के पांडाशाली ओपी पुलिस ने अवैध देशी शराब के साथ दो कारोबारियों को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया है़ इनमें सदर थानांतर्गत मेरीटोला निवासी मुन्ना मिंज और खप्परसाई निवासी अजय केराई शामिल है़ पांडाशाली ओपी प्रभारी नितिन कुमार सिंह के बयान पर दोनों के खिलाफ अवैध देशी शराब बिक्री […]
चाईबासा : मुफस्सिल थाना के पांडाशाली ओपी पुलिस ने अवैध देशी शराब के साथ दो कारोबारियों को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया है़ इनमें सदर थानांतर्गत मेरीटोला निवासी मुन्ना मिंज और खप्परसाई निवासी अजय केराई शामिल है़ पांडाशाली ओपी प्रभारी नितिन कुमार सिंह के बयान पर दोनों के खिलाफ अवैध देशी शराब बिक्री का मामला दर्ज कराया है़
दर्ज मामले में बताया गया है कि शुक्रवार की रात साढ़े नौ बजे पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान पांडाशाली ओवरब्रिज के पास एक बाइक पर दो युवक को आते देखा़ वे दोनों पुलिस को देखकर बाइक तेजी से भगाने का प्रयास करने लगे. पुलिस ने शक के आधार पर दोनों का पीछा किया़ इस दौरान पांडाशाली चौक के पास दोनों को पकड़ लिया़ बाइक (जेएच 06एफ-0770) पर एक सफेद रंग का प्लास्टिक बोरा में देशी शराब के पाउच भरा पाया़ कागजात मांगने पर दोनों दिखा नहीं सके. पूछताछ में दोनों ने अपना नाम अजय केराई और मुन्ना मिंज बताया़ बोरा में 190 पॉकेट देशी शराब पाउच पाया गया़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




