विधायक पुत्र ने हमें पीटा, 10 हजार छीने

Updated at : 28 Oct 2016 12:00 AM (IST)
विज्ञापन
विधायक पुत्र ने हमें पीटा, 10 हजार छीने

पंचायत भवन के टेंडर पर विवाद: एक पक्ष ने लगाया आरोप चाईबासा : चाईबासा जिला परिषद कार्यालय में गुरुवार को चक्रधरपुर के लालिता पंचायत भवन का टेंडर डालने को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया. आरोप है कि चक्रधरपुर के विधायक शशिभूषण सामड के बेटे रवि शंकर सामड ने लालिता गांव के युवकों को […]

विज्ञापन

पंचायत भवन के टेंडर पर विवाद: एक पक्ष ने लगाया आरोप

चाईबासा : चाईबासा जिला परिषद कार्यालय में गुरुवार को चक्रधरपुर के लालिता पंचायत भवन का टेंडर डालने को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया. आरोप है कि चक्रधरपुर के विधायक शशिभूषण सामड के बेटे रवि शंकर सामड ने लालिता गांव के युवकों को टेंडर नहीं डालने की धमकी दी. इसके बावजूद लालिता गांव के युवकों ने जयकुमार सिंहदेव के नाम से टेंडर डाल दिया.
ललिता गांव के युवकों का आरोप है कि रवि‍शंकर सामड व उसके समर्थकों ने दूसरे पक्ष के रविदास गोप व नटवर मुंडा की पिटाई कर 10 हजार रुपये छीन लिये. इस संबंध में चक्रधरपुर थाने में रुईदास गोप ने रवि शंकर सामड, संजय सामड, मंटू गागराई, बीजू गागराई के खिलाफ मारपीट व दस हजार रुपये छिनतई की शिकायत की गयी है.
मौजूद थी पुलिस, लेकिन नहीं की बीच-बचाव: दूसरे पक्ष का आरोप है कि विवाद के समय मौके पर पुलिस मौजूद थी. लेकिन, पुलिस ने सिर्फ टेंडर की हिफाजत की बात कह खुद को विवाद से दूर रखा. विधायक के बेटे और समर्थक मुंशी मुंडा व गोल्डी सिंह के नाम से डाले जाने वाले टेंडर के समर्थन में थे. बताया जा रहा है कि लालिता गांव के लड़के पूर्व जिला परिषद सदस्य रामलाल मुंडा के खेमे के हैं. पंचायत भवन का टेंडर 23 लाख 42 हजार रुपये का है.
जिला परिषद कार्यालय में हुई घटना
चक्रधरपुर के विधायक के बेटे समेत चार के खिलाफ थाने में शिकायत
पहले टेंडर डालने से रोकने का आरोप
टेंडर डालने के बाद दिया घटना को अंजाम
विधायक के बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कराने रामलाल मुंडा चक्रधरपुर थाना आये थे, लेकिन यहां का मामला नहीं होने के कारण प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी.
गोपीनाथ तिवारी, इंस्पेक्टर, चक्रधरपुर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola