142 बच्चों के स्कूल में 10 हो रहे उपस्थित

Updated at : 27 Oct 2016 11:58 PM (IST)
विज्ञापन
142 बच्चों के स्कूल में 10 हो रहे उपस्थित

गुवा. पारा शिक्षकों की हड़ताल का असर 1958 में स्थापित हुआ था स्कूल स्कूल में नियुक्त तीन में से दो शिक्षक एक माह से हड़ताल पर मिड डे मील में आधा अंडा मिलने की शिकायत चार कक्षाओं में संयुक्त रुप से पढ़ते है एक से आठ कक्षा के बच्चे गुवा : नक्सल प्रभावित सारंडा के […]

विज्ञापन

गुवा. पारा शिक्षकों की हड़ताल का असर

1958 में स्थापित हुआ था स्कूल
स्कूल में नियुक्त तीन में से दो शिक्षक एक माह से हड़ताल पर
मिड डे मील में आधा अंडा मिलने की शिकायत
चार कक्षाओं में संयुक्त रुप से पढ़ते है एक से आठ कक्षा के बच्चे
गुवा : नक्सल प्रभावित सारंडा के राइका गांव में 1958 में स्थापित स्कूल में विभाग की लापरवाही से शिक्षा व्यवस्था बदहाल है. स्कूल में 142 बच्चे नामांकित हैं, शिक्षक की नियमित अनुपस्थिति और पारा शिक्षकों की हड़ताल के कारण बीते एक माह में स्कूल आने वाले विद्यार्थियों की संख्या घटकर 10 हो गयी है. इससे अभिभावक चिंतित हैं.
चार कमरों में होती है पहली से आठवीं तक की पढ़ाई :राइका राजकीयकृत मध्य विद्यालय में पहली से आठवीं तक पढाई होती है. स्कूल में मात्र चार कक्षाएं हैं. इसके कारण एक कक्षा में तीन वर्ग के बच्चे एक साथ शिक्षा ग्रहण करने को विवश हैं. स्कूल में दो तल्ला भवन का कार्य शुरू हुआ, लेकिन भ्रष्टाचार के कारण अधूरा पड़ा है.
तीन शिक्षक पदास्थापित, दो हड़ताल पर : स्कूल में तीन शिक्षकों की नियुक्ति की गयी है. इसमें सरकारी शिक्षक के तौर पर 13 फरवरी से योगदान देने वाले बुधराम उरांव व दो पारा शिक्षक राजेंद्र सिरका व श्याम सुंदर कायम हैं. रसोइये के रूप में गोरबारी सिरका और लक्ष्मी केराई काम करते हैं. दोनों पारा शिक्षक एक माह से हड़ताल पर हैं. वहीं सरकारी शिक्षक आये दिन अनुपस्थित रहते हैं.
स्कूल में उपस्थित बच्चे.
शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गयी है. पारा शिक्षक एक माह से हड़ताल पर हैं. सरकारी शिक्षक आये दिन अनुपस्थित रहते हैं.
सनातन दास, ग्रामीण
यहां मिड डे मील भी बच्चों को ठीक से नहीं मिलता है. सप्ताह में एक बच्चे को तीन अंडा मिलना चाहिए, लेकिन एक अंडे को दो बच्चों में बांटा जा रहा है.
हरिदेव सिरका, ग्रामीण
अभी हड़ताल है, लेकिन सामान्य समय में शिक्षक नहीं रहते हैं. रसोइयों के भरोसे स्कूल चल रहा है.
हीरदेव केराई, ग्रामीण
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola