अब ग्रामीणाें के जिम्मे गांव का विकास
Updated at : 27 Oct 2016 11:56 PM (IST)
विज्ञापन

बंदगांव. जारकी गांव पहुंचे राज्य के विकास आयुक्त अमित खरे ने कहा बंदगांव प्रखंड अंतर्गत जारकी गांव में ‘हमारी योजना हमारा विकास’ पर चौपाल लगायी गयी. जिसमें मुख्य रूप से शामिल हुए राज्य के वित्त सचिव सह विकास आयुक्त अमित खरे ने गांवों के विकास पर जोर दिया. बंदगांव : राज्य के वित्त सचिव सह […]
विज्ञापन
बंदगांव. जारकी गांव पहुंचे राज्य के विकास आयुक्त अमित खरे ने कहा
बंदगांव प्रखंड अंतर्गत जारकी गांव में ‘हमारी योजना हमारा विकास’ पर चौपाल लगायी गयी. जिसमें मुख्य रूप से शामिल हुए राज्य के वित्त सचिव सह विकास आयुक्त अमित खरे ने गांवों के विकास पर जोर दिया.
बंदगांव : राज्य के वित्त सचिव सह विकास आयुक्त अमित खरे ने कहा कि झारखंड के कुल 4,402 पंचायतों के लिए 6,400 करोड़ रुपया दिया गया है. हर पंचायत को एक करोड़ से भी ज्यादा की राशि मिलेगी, जिससे विकास कार्य किये जायेंगे. वे गुरुवार को बंदगांव प्रखंड स्थित कराईकेला पंचायत के जारकी गांव में ‘हमारी योजना हमारा विकास’ के तहत आयोजित चौपाल को संबोधित कर रहे थे. आयुक्त ने कहा कि कहा कि प्रधानमंत्री की सोच है कि जब तक गांव व पंचायत स्तर पर मजबूती नहीं आयेगी,
तब तक राज्य व देश का विकास नहीं हो सकता. सरकार ने गांवों के विकास की जिम्मेदारी ग्रामीण को ही सौंप दी है. ग्रामीण ही अपने गांव के विकास का खाका तैयार करेंगे. अपने गांव में ही बैठक कर ग्रामीण विकास योजनाअों का चयन करेंगे. उन्होंने कहा महिला मंडलों को आत्मनिर्भर बनने के लिए बैंक ऋण 50 हजार से बढ़ा कर एक लाख रुपये कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि बेहतर शिक्षा के लिए सरकार किताब तथा स्कूल ड्रेस दे रही है, ताकि बच्चे पढ़ाई कर गांव व क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका निभा सकें. उन्होंने कहा कि गांव के बेरोजगार युवक मुद्रा योजना का लाभ लें और बैंक से लोन लेकर अपना कारोबार शुरू करें. इस अवसर पर एसडीओ नंद किशोर गुप्ता, बीडीओ बुडाय सारु, जेइ महेंद्र मंडल, प्रमुख प्यारी सोय,
उपप्रमुख शांति लोहार, मुखिया राजेंद्र मेलगांडी, हुडांगदा मुखिया विजय नाग, उपमुखिया विनय महतो, एलइओ डॉ आरती कुमारी, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी असीम कुमार तिडू, समाजसेवी सुखदेव हेंब्रम, अरूप चटर्जी समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. चौपाल में सुखदेव हेंब्रम तथा अरूप चटर्जी, आसिम हेंब्रम, पूर्णिमा प्रधान, कल्याणी प्रधान ने अलग प्रखंड दर्जा देने, आहारबांध व जारकी तालाब समेत कृषि, कला-संस्कृति आदि पर समस्याएं रखीं.
विकास आयुक्त ने कहा
महिला मंडल के लिए बैंक ऋण 50 हजार से बढ़ा कर एक लाख रुपये
राज्य के कुल 4,402 पंचायतों के लिए 6,400 करोड़ रुपया दिया गया
बेरोजगार युवक मुद्रा योजना का लाभ लेकर शुरू करें रोजगार
मध्य विद्यालय जारकी का निरीक्षण करते आयुक्त अमित खरे व अन्य.
मवि जारकी का आयुक्त ने किया औचक निरीक्षण
कार्यक्रम के उपरांत विकास आयुक्त अमित खरे ने मध्य विद्यालय, जारकी का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने बच्चों को के लिए बने मध्याह्न भोजन की जांच की तथा बच्चों से मध्याह्न भोजन के बारे में पूछताछ की. साथ ही विद्यालय के अधूरे भवन को विद्यालय विकास अनुदान राशि से पूरा करने का निर्देश दिया. विद्यालय में सभी शिक्षकों का फोटो लगाने को कहा. इसके साथ ही विद्यालय में शिक्षक एवं छात्रों के बारे में विस्तृत जानकारी ली. मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित थे.
सरकार खेती के लिए हर संभव मदद देगी : उपायुक्त
कार्यक्रम में उपायुक्त शांतानु कुमार अग्रहरि ने कहा कि गांव-गांव में शौचालय का निर्माण किया जा रहा है, प्रत्येक शौचालय पर सरकार 12000 रुपये दे रही है. लोग इसका लाभ उठायें और बेहतर ढंग से शौचालय का निर्माण करायें. सरकार खेती के लिए हर संभव मदद करेगी. उन्होंने कहा कि गांव-गांव में कृषि क्लब का गठन करें और बैठक में गांव के विकास के लिए योजना का चयन करें.
शहर के दो छोर पर बनेंगे प्रवेश द्वार, बस स्टैंड का होगा जीर्णोद्धार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




