जगन्नाथपुर की किशोरी से दुष्कर्म

चाईबासा : जगन्नाथपुर अनुमंडल की एक किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. घटना मंगलवार रात की बतायी जा रही है. आशंका जतायी जा रही है किशोरी को बहला-फुसलाकर युवक अपने साथ ले आया. उसे रातभर अपने साथ रखने के बाद सुबह चाईबासा से सटे सिंहपोखरिया क्षेत्र में छोड़ गया. बुधवार की सुबह किशोरी […]
चाईबासा : जगन्नाथपुर अनुमंडल की एक किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. घटना मंगलवार रात की बतायी जा रही है. आशंका जतायी जा रही है किशोरी को बहला-फुसलाकर युवक अपने साथ ले आया. उसे रातभर अपने साथ रखने के बाद सुबह चाईबासा से सटे सिंहपोखरिया क्षेत्र में छोड़ गया. बुधवार की सुबह किशोरी हरिला पंचायत के सिंहपोखिरया गांव में भटकती हुई पहुंची. किशोरी को भटकता देख ग्रामीणों ने उससे पूछताछ की.
इससे पता चला कि किशोरी जगन्नाथपुर अनुमंडल की है. उसे एक युवक बहला-फुसला कर ले आया था. रात भर उसे अपने साथ रखा. उसके साथ दुष्कर्म की आशंका है. हरिला पंचायत के मुखिया जगमोहन सावैंया ने मामले की गंभीरता समझते हुए इसकी जानकारी सदर बीडीओ मुकेश मछुवा को दी.
इसके बाद बीडीओ सिंहपोखरिया पहुंचे थे. उन्होंने किशोरी को सीडब्ल्यूसी (चाइल्ड वेलफर सोसाइटी) को सूचना देकर किशोरी को उनके हवाले कर दिया है. सीडब्ल्यूसी की काउंसेलिंग के दौरान लड़की ने कहा कि वह एक युवक के साथ यहां आयी थी. रात भर उसके साथ रही. सुबह युवक उसे छोड़कर भाग गया. हालांकि किशोरी डरी व सहमी हुई है. इसके कारण पूरी घटना नहीं बता रही है. किशोरी की मेडिकल जांच करायी गयी है. रिपोर्ट आने पर पुलिस मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई करेगी. फिलहाल किशोरी सीडब्ल्यूसी के पास है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




