जंगली भालुओं के हमले में युवक गंभीर खूंटपानी
Updated at : 26 Oct 2016 5:53 AM (IST)
विज्ञापन

चाईबासा: खूंटपानी प्रखंड के पंडावीर गांव में मंगलवार की सुबह छह बजे खेत में धान की फसल देखने जा रहे युवक पर दो भालुओं ने हमला कर दिया. भालुओं से खुद को बचाकर किसी तरह सोमाय हेंब्रम (25) शोर मचाते हुए भागा. कुछ दूर भागने के बाद वह बेहोश होकर गिर गया. सोमाय की आवाज […]
विज्ञापन
चाईबासा: खूंटपानी प्रखंड के पंडावीर गांव में मंगलवार की सुबह छह बजे खेत में धान की फसल देखने जा रहे युवक पर दो भालुओं ने हमला कर दिया. भालुओं से खुद को बचाकर किसी तरह सोमाय हेंब्रम (25) शोर मचाते हुए भागा. कुछ दूर भागने के बाद वह बेहोश होकर गिर गया. सोमाय की आवाज सुनकर ग्रामीण पहुंच गये. तबतक दोनों भालू जंगल की ओर भाग गये थे. ग्रामीणों ने सोमाय को उठाकर चाईबासा सदर अस्पताल पहुंचाया. यहां उसका इलाज चल रहा है.
दोनों जांघ को भालुओं ने काटा
परिजनों ने बताया कि सोमाय सुबह धान की फसल देखने के लिए खेत की ओर जा रहा था़ इसी समय खेत की झाड़ी से दो जंगली भालू निकाले और सोमाय पर हमल बोल दिया़ भालुओं ने उसके दोनों जांघ पर गंभीर रूप से काट लिया. वह किसी तरह भालुओं से बचकर भाग निकला. लहूलुहान होकर रास्ते में बेहोश होकर गिर गया़ हल्ला करने पर ग्रामीण लाठी-डंडा लेकर खेत की ओर दौड़ते हुए पहुंचे, तबतक दोनों भालू जंगल की ओर भाग गये़ जानकारी पाकर क्षेत्र के वन पदाधिकारी सदर अस्पताल पहुंचे. वन पदाधिकारी ने युवक को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया़
खेत में धान की फसल देखने जा रहा था सोमाय
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




