बाइक के धक्के से साइकिल सवार छात्रा का हाथ टूटा

चाईबासा : मुफस्सिल थाना अंतर्गत पताहातु गांव के पास बाइक की ठोकर से 14 वर्षीय छात्रा खुशबू गोप घायल का दायां हाथ टूट गया तथा पैर में भी चोट लगी है़ उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया़ घायल खुशबू गोप जिला स्कूल प्लस टू विद्यालय में 9वीं की छात्रा है. मंगलवार को दोपहर करीब […]
चाईबासा : मुफस्सिल थाना अंतर्गत पताहातु गांव के पास बाइक की ठोकर से 14 वर्षीय छात्रा खुशबू गोप घायल का दायां हाथ टूट गया तथा पैर में भी चोट लगी है़ उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया़
घायल खुशबू गोप जिला स्कूल प्लस टू विद्यालय में 9वीं की छात्रा है. मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे स्कूल से छुट्टी के बाद साइकिल से अपनी सहेलियों संग घर ईचाकुटी (सिबिंया) जा रही थी़ इसी दौरान पताहातु गांव के पास एक बाइक चालक ने छात्रा की साइकिल को सामने से ठोकर मार दी. घटना बाद बाइक चालक मौके से भाग निकला. लोगों ने बताया कि बाइक चालक संत जेवियर्स उच्च विद्यालय लुपुंगुटू का छात्र था. वह काफी तेजी और लापरवाही से बाइक चला रहा था़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




