बंद को लेकर स्टेशन व ट्रैक की सुरक्षा बढ़ी, मेडिकल टीम तैयार

Updated at : 24 Oct 2016 6:08 AM (IST)
विज्ञापन
बंद को लेकर स्टेशन व ट्रैक की सुरक्षा बढ़ी, मेडिकल टीम तैयार

चक्रधरपुर : झारखंड बंद के दौरान चक्रधरपुर रेल मंडल में हाई अलर्ट किया गया है. बंद के दौरान किसी भी प्रकार की कोई घटना या रेल परिचालन बाधित नहीं हो, इसके लिए रेल पुलिस अधीक्षक मृत्युंजय के मितू ने चक्रधरपुर रेल मंडल के स्टेशनों में सुरक्षा बढ़ाने और प्रवेश द्वार पर अतिरिक्त बल प्रतिनियुक्त करने […]

विज्ञापन

चक्रधरपुर : झारखंड बंद के दौरान चक्रधरपुर रेल मंडल में हाई अलर्ट किया गया है. बंद के दौरान किसी भी प्रकार की कोई घटना या रेल परिचालन बाधित नहीं हो, इसके लिए रेल पुलिस अधीक्षक मृत्युंजय के मितू ने चक्रधरपुर रेल मंडल के स्टेशनों में सुरक्षा बढ़ाने और प्रवेश द्वार पर अतिरिक्त बल प्रतिनियुक्त करने का निर्देश दिया है.

साथ ही बिना रेलवे टिकट या प्लेटफॉर्म टिकट के प्रवेश पर रोक लगाने का आदेश दिया है. बंद के मद्देनजर चक्रधरपुर मंडल के कई स्टेशनों में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किये गये है. रेल पुलिस अधीक्षक और सीकेपी मंडल के आरपीएफ कमांडेंट रेल पथ निरीक्षक से संपर्क कर रेलवे ट्रैक की सुरक्षा के संबंध में वार्ता की गयी है. बंद के दौरान उन्होंने रेलवे लाइन पर पेट्रोलिंग बढ़ाने का आदेश जारी किया है. इसके अलावा स्टेशन के आउटर क्राॅसिंग पर भी फोर्स को तैनात रहने को कहा है.

मेडिकल टीम के साथ कई तैयारी
रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारी ने बताया कि आपात स्थिति के लिये एक मेडिकल टीम को तैयार रखा गया है, ताकि अगर कोई अप्रिय घटना होती है, तो उन लोगों को प्राथमिक उपचार करने में कोई देरी नहीं हो. इसके लिए रेलवे अस्पतालों को भी सूचित किया गया है. इसके अलावा रेलवे के सभी विभाग को चौकस रहने का आदेश भी जारी किया गया है. रेल पुलिस और आरपीएफ द्वारा अग्निशामक दस्ता एवं विशेष स्थिति में जाने के लिये एक बोगी बालू बोरा व इंजन सुरक्षित रखने की तैयारी पूरी कर ली गयी है.
खोजी कुत्तों से करा रहे निरीक्षण
चक्रधरपुर रेल मंडल में हाई अलर्ट के आदेश आने के बाद आरपीएफ ने खोजी कुतों की मदद लेना भी शुरू कर दिया है. आरपीएफ की एक टीम स्टेशनों पर खोजी कुत्तों की मदद से यात्री के लगेज और अन्य सामानों की जांच करवा रहे हैं, ताकि कोई विस्फोटक पदार्थ स्टेशन परिसर में न हो.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola