एसी कोच में मिलेगा रंगीन चादर व तकिया कवर

चक्रधरपुर : ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे की ओर से और भी ज्यादा सुविधा प्रदान करने की योजनाएं बनायी जा रही है. अब ट्रेनों के एसी कोच में सफर करने वाले यात्रियों को रंगीन चादर और तकिये का कवर भी दिया जायेगा. इसके लिए रेलवे की ओर से सर्वे शुरू कर […]
चक्रधरपुर : ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे की ओर से और भी ज्यादा सुविधा प्रदान करने की योजनाएं बनायी जा रही है. अब ट्रेनों के एसी कोच में सफर करने वाले यात्रियों को रंगीन चादर और तकिये का कवर भी दिया जायेगा. इसके लिए रेलवे की ओर से सर्वे शुरू कर दिया गया है. ऑनलाइन सर्वे के दौरान रंगीन चादर व तकिया कवर प्रदान करने पर रेलवे को अच्छे रिस्पांस भी मिले हैं. रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण भारत की ओर से चलने वाली कुछ राजधानी और दुरंतो एक्सप्रेस के कोच में इसे ट्रायल बेसिस पर यात्रियों को प्रदान किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




