शराब व कुरीति से दूर रहने का निर्णय
Updated at : 24 Oct 2016 6:06 AM (IST)
विज्ञापन

सोनुवा.पोड़ाहाट गांव में विकास को लेकर विशेष ग्रामसभा का आयोजन सोनुवा : रविवार को सोनुवा प्रखंड पोड़ाहाट गांव में गांव की विकास को लेकर विशेष ग्रामसभा का आयोजन किया गया. गांव की सभा में बीडीओ प्रवेश कुमार साव व मुखिया अजीत माझी उपस्थित थे. बीडीओ प्रवेश कुमार साव ने कहा कि शराब व अंधविश्वास दोनों […]
विज्ञापन
सोनुवा.पोड़ाहाट गांव में विकास को लेकर विशेष ग्रामसभा का आयोजन
सोनुवा : रविवार को सोनुवा प्रखंड पोड़ाहाट गांव में गांव की विकास को लेकर विशेष ग्रामसभा का आयोजन किया गया. गांव की सभा में बीडीओ प्रवेश कुमार साव व मुखिया अजीत माझी उपस्थित थे.
बीडीओ प्रवेश कुमार साव ने कहा कि शराब व अंधविश्वास दोनों समाज के बडे दुश्मन हैं, ये विकास को बाधित करते हैं. बीडीओ श्री साव ने ग्रामीणों से गांव जरूरत को ध्यान में रख कर योजनाओं का चयन करने की अपील किया. मौके पर ग्रामीणों ने पोड़ाहाट गांव में शराब बंदी लागू करने के अलावा डायन प्रथा जैसी अंधविश्वास से दूर रहने का निर्णय लिया. ग्रामीणों ने बैठक में गांव के विकास की चर्चा करते हुए योजनओं का चयन किया. मौके पर पंचायत सेवक भीमसेन सोलंकी आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




