शिविर में 185 मरीजों की हुई जांच
Updated at : 24 Oct 2016 6:05 AM (IST)
विज्ञापन

लायंस क्लब चाईबासा ने चक्रधरपुर में लगाया जांच शिविर चक्रधरपुर : लायंस क्लब ऑफ चाईबासा के सौजन्य से रविवार को चक्रधरपुर स्थित सौरभ लॉज में जांच शिविर लगाया गया. शिविर का उदघाटन चक्रधरपुर से एएसपी अमन कुमार ने किया. मौके पर उन्होंने कहा कि मानव सेवा एक धर्म है, जिसे अभियान के तौर पर लिया […]
विज्ञापन
लायंस क्लब चाईबासा ने चक्रधरपुर में लगाया जांच शिविर
चक्रधरपुर : लायंस क्लब ऑफ चाईबासा के सौजन्य से रविवार को चक्रधरपुर स्थित सौरभ लॉज में जांच शिविर लगाया गया. शिविर का उदघाटन चक्रधरपुर से एएसपी अमन कुमार ने किया. मौके पर उन्होंने कहा कि मानव सेवा एक धर्म है, जिसे अभियान के तौर पर लिया जाना चाहिए. यदि आप किसी की सेवा करते हैं तो मुसीबत के वक्त हजारों हाथ आपकी सेवा को तत्पर रहते हैं. यदि आप समाज से कटे रहेंगे तो समाज भी आपकी खुशी और गम में शरीक नहीं होगा.
शिविर के दौरान नानाप्रकार के बीमारियों की जांच की गई. जिसमें ब्लड प्रेशर, ब्लड शूगर, यूरिक एसिड, लिपिड प्रोफाइल, थायराइड, बोन मिनरल डेंसिटी समेत कई बीमारियों की जांच की गई. अत्याधिक डाइबिटीज रोग से पीड़ित मरीज के एचबीवनसी की भी जांच की गयी. शिविर में करीब 185 मरीजों की जांच की गयी.
सुबह 9 से शाम पांच बजे तक मरीजों के जांच का सिलसिला चलता रहा. शिविर का सफल संचालन में डॉ सौम्य सेनगुप्ता, डॉ राजेश कुमार, लायंस क्लब चाईबासा के नीरज संदवार, संजीव मलिक, रविकांत भूत, संजू अग्रवाल, श्रीकांत मुंघड़ा, सचिन अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, पुनित अग्रवाल, श्याम विजय वर्गीय, इरशाद अली व देवज्योति पॉल का सराहनीय योगदान रहा. मालूम रहे कि लायंस क्लब द्वारा अब तक चाईबासा में सेवा दी जाती थी, लेकिन पहली बार चक्रधरपुर में इस तरह की शिविर लगायी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




