12 दुकानों में छापा, तेल-नमक व बेसन के 14 सैंपल जब्त किये

Updated at : 23 Oct 2016 2:56 AM (IST)
विज्ञापन
12 दुकानों में छापा, तेल-नमक व बेसन के 14 सैंपल जब्त किये

दीपावली को लेकर फूड विभाग ने चलाया अभियान चाईबासा : दीपावली के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग एक बार फिर से शहर में सक्रिय हो गया है. खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए बड़े पैमाने पर खाद्य विभाग छापामारी कर रहा है. इसी क्रम में शनिवार को मिलावटी खाद्य पदार्थों की जांच के लिए फूड […]

विज्ञापन

दीपावली को लेकर फूड विभाग ने चलाया अभियान

चाईबासा : दीपावली के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग एक बार फिर से शहर में सक्रिय हो गया है. खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए बड़े पैमाने पर खाद्य विभाग छापामारी कर रहा है. इसी क्रम में शनिवार को मिलावटी खाद्य पदार्थों की जांच के लिए फूड सेफ्टी पदाधिकारी डॉ जगन्नाथ ने अपनी टीम के साथ 12 दुकानों पर औचक छापेमारी की. शहर के सदर बाजार के राजाबाड़ी गली, तंबाकू पट्टी, मधुबाजार, बड़ी बाजार एवं स्टेशन रोड स्थित 12 दुकानों से खाद्य सामग्रियों का सैंपल लिये.
सैंपल लेने के लिए 12 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है़ टीम दुकानों से सरसों तेल, नमक, बेसन आदि के पैकेट इकट्ठा किया. टीम ने सामग्री को दुकानदारों के सामने सील किया़ कुछ दुकानों से लिए गये पांच सौ ग्राम के चना के बेसन वाले पैकेट में किसी कंपनी का मार्का नहीं मिला. फूड सेफ्टी पदाधिकारी डॉ़ हेंब्रम ने बताया कि दुकानों से लिए गए सैंपल को जांच के लिए प्रयोगशाला रांची भेजा जायेगा़ जांच में मिलावटी पाये जाने पर दुकानदारों पर कार्रवाई की जायेगी.
इन दुकानों से जब्त किया गया सैंपल. शहर के जैन मार्केट स्थित अग्रवाल स्टोर से एक-एक किलो का चार पैकेट पतंजलि आयोडिन नमक, पुराना गुदड़ी के संजय कुमार की दुकान से शंकर चना बेसन का एक-एक किलो का चार पैकेट, सदर बाजार पुराना गुदड़ी के आनंद कुमार नेवटिया के दुकान से सनमती गोल्ड सरसों तेल एक-एक लीटर का चार पैकेट, सदर बाजार के प्रकाश कुमार की दुकान से शंकर चना बेसन एक-एक किलो का चार पैकेट,
सदर बाजार के राजेश कुमार की दुकान से जयश्री श्याम बेसन एक-एक किलो का चार पैकेट, मधु बाजार के राजेश विजय की दुकान से पूर्ति प्लस रिफाइन नमक एक-एक किलो का चार पैकेट, मधु बाजार ज्ञान चंद्र गुप्ता के दुकान से एक-एक किलो का आशीर्वाद नमक चार पैकेट, मधुबाजार कृष्णा कुमार के दुकान एक-एक किलो का बंधन नमक चार पैकेट,
मधु बाजार के शंभु प्रसाद के दुकान से एक-एक किलो का खुशी सरसों तेल चार पैकेट, बड़ी बाजार पवन स्टोर से एक-एक किलो का रिश्ता सरसों तेल चार पैकेट, बड़ी बाजार राजकुमार स्टोर से शंकर चना बेसन एक-एक किलो का चार पैकेट, स्टेशन रोड के अनिल कुमार की दुकान से एक-एक किलो कर रिद्दी बेसन,रानी कच्ची सरसों तेल व कृष्णा रिफाईन नमक चार-चार पैकेट जब्त किया
गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola