कॉलेज प्रबंधन को उठाना होगा परीक्षा का खर्च

Updated at : 23 Oct 2016 2:55 AM (IST)
विज्ञापन
कॉलेज प्रबंधन को उठाना होगा परीक्षा का खर्च

चाईबसा : केयू ने एमटेक पहले व दूसरे सेमेस्टर का परीक्षा फाॅर्म भरने की अधिसूचना जारी कर दी है. इसके साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन ने संबंधित कॉलेज को परीक्षा का सारा खर्च वहन करने का निर्देश दिया है. विवि की ओर से बताया गया है कि कॉलेज में पहले व दूसरे सेमेस्टर को मिला कर […]

विज्ञापन

चाईबसा : केयू ने एमटेक पहले व दूसरे सेमेस्टर का परीक्षा फाॅर्म भरने की अधिसूचना जारी कर दी है. इसके साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन ने संबंधित कॉलेज को परीक्षा का सारा खर्च वहन करने का निर्देश दिया है. विवि की ओर से बताया गया है कि कॉलेज में पहले व दूसरे सेमेस्टर को मिला कर विद्यार्थियों की कुल संख्या तीन ही है. इस कारण कॉलेज को परीक्षा का खर्च वहन करना होगा.

एक परीक्षार्थी पर खर्च 5 हजार रुपये
विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ पीके पाणि ने बताया कि कॉलेज को पहले ही इस संबंध में जानकारी दे दी गयी थी. एक विद्यार्थी पर परीक्षा का खर्च करीब 5 हजार रुपये आयेगा. दोनों सेमेस्टर की परीक्षा में करीब 15 हजार रुपये खर्च होने का अनुमान है.
एमटेक पहले व दूसरे सेम में सिर्फ तीन विद्यार्थी, केयू ने दिया निर्देश
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola