कंप्यूटर ऑपरेटरों का आठ माह से वेतन लंबित

Updated at : 27 Sep 2016 3:32 AM (IST)
विज्ञापन
कंप्यूटर ऑपरेटरों का आठ माह से वेतन लंबित

चक्रधरपुर : पश्चिम सिंहभूम जिला के सभी प्रखंडों के एमडीएम सेल में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटरों को आठ माह से वेतन नहीं मिला है. इस कारण उन्हें आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ रहा है. दुर्गा पूजा से पहले वेतन मिलने की संभावना भी कम ही नजर आ रही है. मालूम हो कि जिले के 17 प्रखंडों […]

विज्ञापन

चक्रधरपुर : पश्चिम सिंहभूम जिला के सभी प्रखंडों के एमडीएम सेल में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटरों को आठ माह से वेतन नहीं मिला है. इस कारण उन्हें आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ रहा है. दुर्गा पूजा से पहले वेतन मिलने की संभावना भी कम ही नजर आ रही है. मालूम हो कि जिले के 17 प्रखंडों में 17 कंप्यूटर ऑपरेटर कार्यरत हैं.

इस संदर्भ में कंप्यूटर ऑपरेटरों का एक शिष्टमंडल जिला शिक्षा अधीक्षक से चाईबासा में मिला और अपनी समस्याएं रखीं. डीएसइ ने शिष्टमंडल को बताया कि राज्य से आवंटन प्राप्त नहीं हुआ है. आवंटन के लिए प्रस्ताव भेजा गया है. राशि मिलते ही वेतन का भुगतान कर दिया जायेगा. मालूम हो कि कंप्यूटर ऑपरेटरों को प्रतिदिन 310 रुपये के दर से मानदेय दिया जाता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola