रेल मंडल में रेल अधिकारी व कर्मचारियों के स्वीकृत पद 27 हजार हैं, इसमें करीब 22 हजार रेलकर्मी कार्यरत
Updated at : 25 Sep 2016 1:28 AM (IST)
विज्ञापन

सरेंडर पदों से कर्मचारी को दूसरे विभागों में भेजने की तैयारी सरेंडर पदों पर दोबारा नहीं होगी बहाली चक्रधरपुर : दपू रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल में वृहद स्तर पर कई पद सरेंडर होंगे. इनमें सबसे अधिक सफाइवाला (आरपीएचओ), हेल्पर के पद हैं. रेलवे के एक्शन प्लान के तहत वर्ष 2016-17 में रेल मंडल के […]
विज्ञापन
सरेंडर पदों से कर्मचारी को दूसरे विभागों में भेजने की तैयारी
सरेंडर पदों पर दोबारा नहीं होगी बहाली
चक्रधरपुर : दपू रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल में वृहद स्तर पर कई पद सरेंडर होंगे. इनमें सबसे अधिक सफाइवाला (आरपीएचओ), हेल्पर के पद हैं. रेलवे के एक्शन प्लान के तहत वर्ष 2016-17 में रेल मंडल के दूरसंचार व संकेत, मैकेनिकल (पी), कैरेज व वैगन, अभियंत्रण, वाणिज्य, कार्मिक, मेडिकल व विद्युत (जी) विभाग से कुल 107 कर्मचारियों के पद सरेंडर कर दिये जायेंगे. रेल मंडल के स्वीकृत पद कम हो जायेगा. सरेंडर किये गये पदों पर बहाली नहीं होगी.
चक्रधरपुर रेल मंडल को आदेश मिलते ही विभागों ने सरेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है. साथ ही वर्तमान में कार्यरत रेलकर्मियों को दूसरे विभाग भेजा जा रहा है.
चिकित्सा विभाग होगा सबसे अधिक प्रभावित
पद सरेंडर होने से चिकित्सा विभाग सबसे अधिक प्रभावित होगा. वर्ष 2011 में करीब ढाई सौ पद सरेंडर किये गये थे. वहीं सफाई के लिए नियमित कार्मिक नहीं होने पर स्वास्थ्य निरीक्षक विभाग का पूरा काम ठेका पर कराया जायेगा.
ज्ञात हो कि रेल मंडल में रेल अधिकारी व कर्मचारियों के स्वीकृत पद 27 हजार हैं. इसमें करीब 22 हजार रेलकर्मी कार्यरत हैं. इनमें रेलवे ने जरूरत के मुताबिक परिचालन विभागों में नये पद सृजित भी किये हैं.
एलेप्पी-टाटा एक्स नहीं चली, परेशान रहे यात्री
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




