पारा शिक्षकों की हड़ताल से चार दर्जन स्कूल बंद

चाईबासा/नोवामुंडी : पारा शिक्षकों की बेमियादी हड़ताल पर चले जाने से तकरीबन चार दर्जन उत्क्रमित प्राथमिक में ताले लटके है. पठन-पाठन पूरी तरह से ठप हो गया है. बच्चों का एमडीएम भी बंद है. दूसरी तरफ पारा शिक्षक संघ के नोवामुंडी प्रखंड अध्यक्ष पुरुषोतम कुमार ने हड़ताल को सफल बताया है. कहा कि प्रखंड में […]
चाईबासा/नोवामुंडी : पारा शिक्षकों की बेमियादी हड़ताल पर चले जाने से तकरीबन चार दर्जन उत्क्रमित प्राथमिक में ताले लटके है. पठन-पाठन पूरी तरह से ठप हो गया है. बच्चों का एमडीएम भी बंद है. दूसरी तरफ पारा शिक्षक संघ के नोवामुंडी प्रखंड अध्यक्ष पुरुषोतम कुमार ने हड़ताल को सफल बताया है.
कहा कि प्रखंड में 129 विद्यालय है. इसमे 54 उप्रावि पूरी तरह पारा शिक्षकों के भरोसे चल रहा है. जो हड़ताल से प्रभावित हुये है. इसमें डुकासाइ, पंड्रायबेड़ा, सिंदरीगौरी, चतोंबासाई, हुटूपसुड, तोड़ेतोपा समेत अन्य विद्यालयों के नाम शामिल है. प्रखंड के विद्यालयों के 127 शिक्षक समेत बीआरपी, सीआरपी, परियोजनाकर्मी, जेई, बीपीओ, लेखापाल, चपरासी हड़ताल पर चले गये हैं. इससे काम-काज प्रभावित हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




