प्रेमी नहीं ले गया, तो नाबालिग छात्रा ने काटी कलाई

Updated at : 19 Sep 2016 5:47 AM (IST)
विज्ञापन
प्रेमी नहीं ले गया, तो नाबालिग छात्रा ने काटी कलाई

चाईबासा : प्रेमी द्वारा अपने घर ले जाने से इनकार करने पर नाबालिग प्रेमिका ने प्रेमी के सामने ब्लेड से अपनी कलाई की नस काट ली. घटना रविवार की दोपहर चाईबासा के पताहातु गांव की है. घटना के बाद घायल नाबालिग को तुरंत चाईबासा सदर अस्पताल लाया गया. यहां से उसे जमशेदपुर रेफर कर दिया […]

विज्ञापन

चाईबासा : प्रेमी द्वारा अपने घर ले जाने से इनकार करने पर नाबालिग प्रेमिका ने प्रेमी के सामने ब्लेड से अपनी कलाई की नस काट ली.

घटना रविवार की दोपहर चाईबासा के पताहातु गांव की है. घटना के बाद घायल नाबालिग को तुरंत चाईबासा सदर अस्पताल लाया गया. यहां से उसे जमशेदपुर रेफर कर दिया गया. नाबालिग तांतनगर की रहने वाली है. वह चाईबासा के पताहातु गांव में किराये के मकान में रहकर संत जेवियर्स स्कूल लुपुंगुटु में पढ़ाई कर रही है. वह कक्षा आठ की छात्रा है. छात्रा ने बताया कि उसका जमशेदपुर के परसुडीह निवासी अजय मांझी (21) से एक साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा है.
रविवार को उसका प्रेमी अजय सुबह में उसे मिलने पताहातु गांव आया था. प्रेमिका ने अजय पर उसके घर ले जाने का दबाव बनाया. अजय ने प्रेमिका को घर ले जाने से इनकार कर दिया. इससे खफा होकर नाबालिग ने अपनी कलाई की नस काट ली. प्रेमी अजय एक माह में एक बार लड़की से मिलने चाईबासा आता है. वह टाटा मोटर्स में काम करता है.
रामनाथ बने अध्यक्ष
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola