जिला पुलिस एसोसिएशन का चुनाव संपन्न

Updated at : 19 Sep 2016 5:46 AM (IST)
विज्ञापन
जिला पुलिस एसोसिएशन का चुनाव संपन्न

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला पुलिस एसोसिएशन का चुनाव रविवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ. चार पदों पर चुनाव किया गया. सर्वसम्मति से सहायक पुलिस अवर निरीक्षक रामनाथ सिंह को अध्यक्ष, राम स्नेह सिंह को उपाध्यक्ष, पुलिस अवर निरीक्षक अनिल उरांव को संयुक्त सचिव तथा सहायक पुलिस अवर निरीक्षक अनिल कुमार […]

विज्ञापन

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला पुलिस एसोसिएशन का चुनाव रविवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ. चार पदों पर चुनाव किया गया.

सर्वसम्मति से सहायक पुलिस अवर निरीक्षक रामनाथ सिंह को अध्यक्ष, राम स्नेह सिंह को उपाध्यक्ष, पुलिस अवर निरीक्षक अनिल उरांव को संयुक्त सचिव तथा सहायक पुलिस अवर निरीक्षक अनिल कुमार यादव को कोषाध्यक्ष चुना गया. सार्जेंट मेजर राजेंद्र कुमार की देखरेख में चुनाव किया गया.
चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में जमशेदपुर जिला पुलिस के वरीय पदाधिकारी कन्हैया सिंह एवं पुलिस इंस्पेक्टर अवधेश कुमार शामिल थे. मौके पर सदर थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह, मुफस्सिल थाना प्रभारी दिग्विजय सिंह, पांड्राशाली ओपी प्रभारी नितिन कुमार सिंह, हाटगम्हरिया थाना प्रभारी आभाष कुमार, पवन कुमार, धमेंद्र राम आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola