90 पदों के लिए 355 प्रत्याशी मैदान में

Updated at : 19 Sep 2016 5:46 AM (IST)
विज्ञापन
90 पदों के लिए 355 प्रत्याशी मैदान में

कोल्हान विवि छात्र संघ चुनाव. स्क्रूटनी व नाम वापसी के बाद कॉलेजों ने जारी की अंतिम सूची कोल्हान : विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में शनिवार को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी व नाम वापसी के बाद विश्वविद्यालय पीजी डिपार्टमेंट समेत कॉलेजों में उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी गयी. प्रत्येक कॉलेज में छह-छह पद, यानी […]

विज्ञापन

कोल्हान विवि छात्र संघ चुनाव. स्क्रूटनी व नाम वापसी के बाद कॉलेजों ने जारी की अंतिम सूची

कोल्हान : विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में शनिवार को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी व नाम वापसी के बाद विश्वविद्यालय पीजी डिपार्टमेंट समेत कॉलेजों में उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी गयी. प्रत्येक कॉलेज में छह-छह पद, यानी पीजी डिपार्टमेंट व 16 कॉलेजों में कुल 102 पदों पर चुनाव कराया जाना था, लेकिन स्क्रूटनी के बाद पदों की संख्या में कमी आयी है. मतदान के लिए पीजी डिपार्टमेंट व 15 कॉलेजों में बचे पदों की संख्या अब 90 रह गयी है. स्क्रूटनी के बाद जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज के सभी छह समेत तीन कॉलेजों में विभिन्न पदों के लिए 12 प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचित होना तय माना जा रहा है.
वहीं, स्क्रूटनी व नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब पीजी डिपार्टमेंट व 15 कॉलेजों में 355 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. अधिसूचना के मुताबिक 20 सितंबर को पीजी डिपार्टमेंट समेत 16 कॉलेजों में मतदान व मतगणना के पश्चात विजयी उम्मीदवारों की घोषणा होगी.
पीजी समेत किस कॉलेज में कितने प्रत्याशी
जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज : 20
जमशेदपुर को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज : 08
एलबीएसएम कॉलेज, करनडीह : 20
जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज, मानगो : 27
एबीएम कॉलेज, गोलमुरी : 28
द ग्रेजुएट स्कूल कॉलेज फॉर वीमेन : 25
घाटशिला कॉलेज, घाटशिला : 29
बहरागोड़ा कॉलेज, बहरागोड़ा : 23
केयू पीजी डिपार्यमेंट, चाईबासा : 18
टाटा कॉलेज, चाईबासा : 38
महिला कॉलेज, चाईबासा : 12
कॉमर्स कॉलेज, चाईबासा : 24
जेएलएन कॉलेज, चक्रधरपुर : 30
मॉडल महिला कॉलेज, खरसावां : 09
केएस कॉलेज, सरायकेला : 12
एसबी कॉलेज, चांडिल : 30
केयू पीजी डिपार्टमेंट : 18
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola