अधिक उम्र के कारण एक का नामांकन रद्द

चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय के द्वितीय छात्र संघ चुनाव टाटा कॉलेज में सबसे अधिक 38 उम्मीदवारों ने चुनाव के लिये पर्चा भरा है. लेकिन स्क्रूटनी में उपाध्यक्ष पद के एक उम्मीदवार सुखमति सावैंया के नामांकन पर्चा को रद्द कर दिया गया. नियम के तहत उनकी उम्र अधिक होने की वजह से चुनाव कमेटी ने यह […]
चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय के द्वितीय छात्र संघ चुनाव टाटा कॉलेज में सबसे अधिक 38 उम्मीदवारों ने चुनाव के लिये पर्चा भरा है. लेकिन स्क्रूटनी में उपाध्यक्ष पद के एक उम्मीदवार सुखमति सावैंया के नामांकन पर्चा को रद्द कर दिया गया. नियम के तहत उनकी उम्र अधिक होने की वजह से चुनाव कमेटी ने यह निर्णय लिया.
टाटा कॉलेज ने पिछले वर्ष का रिकार्ड तोड़ते हुये इस बार उम्मीदवार ने सभी पदों पर नामांकन पर्चा भरा है. अध्यक्ष व विवि प्रतिनिधि पद में सबसे अधिक 8-8 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है. जबकि सचिव पद में 7, उपाध्यक्ष में 5, संयुक्त सचिव में 5 तथा उप सचिव में 4 उम्मीदवार ने पर्चा भरा है. शाम पांच बजे फाइनल सूची का प्रकाशन किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




