सभी 18 का नामांकन सही, नाम वापस नहीं

Updated at : 19 Sep 2016 5:44 AM (IST)
विज्ञापन
सभी 18 का नामांकन सही, नाम वापस नहीं

चाईबासा : कोल्हान विवि के द्वितीय छात्र संघ चुनाव में पीजी विभाग (केयू) के उम्मीदवारों की फाइनल सूची जारी कर दी गयी है. शनिवार को स्क्रूटनी व नामांकन वापसी प्रक्रिया खत्म हो गयी. नामांकन पत्र भरने वाले सभी उम्मीदवारों के कागजात सही पाये गये. वहीं एक भी उम्मीदवार ने अपना नाम वापस नहीं लिया. पीजी […]

विज्ञापन

चाईबासा : कोल्हान विवि के द्वितीय छात्र संघ चुनाव में पीजी विभाग (केयू) के उम्मीदवारों की फाइनल सूची जारी कर दी गयी है. शनिवार को स्क्रूटनी व नामांकन वापसी प्रक्रिया खत्म हो गयी. नामांकन पत्र भरने वाले सभी उम्मीदवारों के कागजात सही पाये गये. वहीं एक भी उम्मीदवार ने अपना नाम वापस नहीं लिया.

पीजी विभाग में प्रत्येक पद के लिये 3-3 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे. शनिवार की सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक स्क्रूटनी की प्रक्रिया चली. इसके बाद 4 बजे तक नामांकन वापसी की. शाम पांच बजे उम्मीदवारों की सूची पीजी विभाग के नोटिस बोर्ड पर लगा दिया गया. मौके पर साइंस डीन सह निर्वाचन पदाधिकारी डॉ केसी डे, डॉ एसपी मंडल, डॉ शशिलता, डॉ आशा मिश्रा, डॉ राजेंद्र भारती समेत अन्य एचओडी उपस्थित थे.

फाइनल सूची
अध्यक्ष : ब्यूटी रानी जारिका, राजीव कुमार, सीताराम तामसोय
उपाध्यक्ष : जीतेंद्र प्रधान , विकास रंजन नायक, वीरेंद्र सिंह कुंटिया
सचिव : शैलेंद्र गागराई, नामलीन सुषाना पूरती, डोबो चाकिया
संयुक्त सचिव : पूनम कुदादा, जोगेंद्र मिस्त्री
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola