दो का नामांकन रद्द, 4 ने लिया नाम वापस

चक्रधरपुर : कोल्हान विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनाव में जवाहरलाल नेहरू कॉलेज में 35 प्रत्याशियों ने छह पदों पर नामांकन किया गया था. शनिवार को स्क्रूटनी के बाद दो प्रत्याशी सागर साव व गोलू नायक का नामांकन रद्द कर दिया गया. सागर साव अध्यक्ष व गोलु नायक ने उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया था. […]
चक्रधरपुर : कोल्हान विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनाव में जवाहरलाल नेहरू कॉलेज में 35 प्रत्याशियों ने छह पदों पर नामांकन किया गया था. शनिवार को स्क्रूटनी के बाद दो प्रत्याशी सागर साव व गोलू नायक का नामांकन रद्द कर दिया गया. सागर साव अध्यक्ष व गोलु नायक ने उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया था. दोनों प्रत्याशियों की उम्र 22 से अधिक होने के कारण नामांकन रद्द कर दिया गया. वहीं चार प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस ले लिया. इनमें अध्यक्ष पद के चुमरू हांसदा, सचिव पद के अमित कुमार महतो, रिया शर्मा एवं उपसचिव पद के दीप रंजन महतो शामिल है. अब 29 प्रत्याशी छात्र संघ चुनाव में खड़े हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




